
T18 ट्रेन अपने पहले ट्रायल के लिए रवाना, इस दिन से शुरू हो जाएगा ट्रायल
मुरादाबाद: देश की पहली मेक इन इंडिया सुपर फ़ास्ट ट्रेन ट्रायल के लिए रवाना हो गयी है। जी टी 18 नाम की ये ट्रेन सोमवार को ट्रायल के लिए चेन्नई से रवाना हो गयी है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। चूंकि ट्रेन के पहला ट्रायल मुरादाबाद रेल मंडल में होना है,इसके लिए स्थानीय अधिकारीयों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये ट्रेन अगले तीन से चार दिन में मुरादाबाद पहुंच जाएगी। पहले चरण में इसका ट्रायल मुरादाबाद बरेली और मुरादाबाद सहारनपुर रूट पर किया जायेगा। नवम्बर महीने में इस ट्रेन का ट्रायल पूरा किया जाना है।
इस दिन आएगी ट्रेन
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रेन अगले तीन से चार दिन में मुरादाबाद पहुंच जायेगी। ट्रायल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। इसमें चूंकि ट्रायल के लिए रेत की बोरियां रखी जाएंगी उसके लिए आर्डर दे दिया गया है। एक महीने में इस ट्रेन का ट्रायल अलग अलग रूट पर पूरा करना है।
मेक इन इंडिया है ट्रेन
यहां बता दें कि ये देश की पहली स्वदेशी निर्मित ट्रेन है। जिसे रेल इंजीनियरों ने तैयार किया है। बेहद आधुनिक तकनीक से लैस इस ट्रेन में यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। ये ट्रेन पहली ऐसी ट्रेन होगी जिसमें दोनों तरफ लोको पायलट बैठ सकेंगे। पूरी ट्रेन एसी होगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे जिसमें 14 नॉन exicutive व् दो कोच exicutive कोच होंगे। exicutive में 56 यात्री जबकि नॉन exicutive में 78 यात्री बैठ सकेंगे।
ये होगी रफ़्तार
ये ट्रेन स्टेनलेस स्टील से निर्मित है लगभग मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर और ये 150 से 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलेगी। ट्रेन पूरी तरह से वाई फाई से लैस होगी। जिससे यात्री सफ़र के दौरान इंटरनेट का आनन्द ले सकेंगे। वहीँ इसमें चेयर भी रिमोवेल होंगे ताकि यात्री अपने हिसाब से एडजस्ट कर सके।
जल्द होगी शामिल
यहां बता दें कि अगर निर्धारित रूटों पर इस ट्रेन का ट्रायल सफल रहता है तो इसे दिसम्बर तक भारतीय रेल में शामिल किया जा सकता है। ये सम्भवता राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की जगह ले लेगी।
Updated on:
30 Oct 2018, 10:04 AM IST
Published on:
30 Oct 2018, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.