27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को देखकर किया बेहोशी का नाटक, किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल से हुआ फरार

थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
moradabad_news.jpg

मुरादाबाद. एक गांव में सोते समय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। लेकिन शातिर आरोपी अस्पताल से भाग निकला। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक किशोरी से दुष्कर्म कर आरोपी पुलिस की चंगुल से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : 'योगी के पास दो बुलडोजर, एक से बन रहीं सड़कें, दूसरे से माफिया की संपत्ति ध्वस्त' : केंद्रीय राज्यमंत्री

खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। दरअसल भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने घर घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक की खूब पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी बेहोश होने का नाटक करने लगा जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन आरोपी वहां से पुलिस को चकमा देकर रात दो बजे भाग गया। आरोपी के अस्पताल से भागने के बाद जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें : ओमिक्रोन के खतरे के बीच एक विदेशी श्रद्धालु समेत दो कोरोना पॉजिटिव मिले

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : कोरोना से प्रभावित हुआ कारोबार, विदेशी पर्यटकों पर ही आश्रित रहते हैं ताजनगरी में पर्यटन से जुड़े कारोबारी

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग