1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO:एन एच 24 पर चलती कार बनी आग का गोला,राहगीरों ने जान पर खेलकर बचाई सात जानें

कार में आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। चलती कार में आग लगने से सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
2 min read
Google source verification
moradabad

VIDEO:एन एच 24 पर चलती कार बनी आग का गोला,राहगीरों ने जान पर खेलकर बचाई सात जानें


चलती गाड़ी में लगी आग

अमरोहा: जनपद के डीडौली थाना क्षेत्र में आज दोपहर उस वक्त हडकंप मच गया जब दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रिय राजमार्ग 24 पर चलती कार में अचानक आग लग गयी। कार में आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। चलती कार में आग लगने से सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी कार सवार गाजियाबाद से मुरादाबाद आ रहे थे। एक महिला की हालात गम्भीर बतायी जा रही है जिसको मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

आधार कार्ड का अभी तक कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता

गाजियाबाद से मुरादाबाद आ रहे थे सभी
दोपहर में कार सवार सात लोग गाजियाबाद से मुरादाबाद आ रहे थे तभी अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के पास चलती कार में आग लग गयी है। कार में आग लगता देख स्थानीय लोगो ने कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। एक राहगीर ने बताया कि गाड़ी का टायर फटने की आवाज आई गाड़ी थोड़ी सी डिस बेलेंस हुई और अचानक गाड़ी में आग की लपटें निकलने लगी। जिसमे मधुबाला नाम की एक महिला बहुत बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। कार में सवार ब्रजपाल और उनकी बेटी सोनिया भी सवार थी जिसमें सोनिया झुलस गयी। इसके अलावा दो और महिला भी झुलस गयी। कार में सवार सात लोगो में से चार लोग झुलस गए है।

मिनाक्षी लेखी की टिप्पणी के बाद जाट समुदाय के लोगों ने उठाया ये बड़ा कदम, भाजपा में मचा हड़कंप

चार लोग झुलसे

वहीँ डिडौली इंस्पेक्टर बीपी राम कटारिया ने बताया कि सूचना 9 लोगो की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर सात ही लोग मिले। जिसमे से चार कार सवार झुलस गए थे जिसमें एक महिला की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन तलाक: मुरादाबाद में महिला का ससुर से जबरन कराया हलाला,फिर किया ये हाल

आग के कारणों का नहीं चल सका पता

उधर अभी कार में आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन आग इतनी जबर्दस्त थी कि देखते ही देखते राख हो गयी। बमुश्किल स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर सभी को बाहर निकाला वरना हादसे का मंजर बहुत खतरनाक हो सकता था।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग