मुरादाबाद: दिल्ली के निजमुद्द्दीन इलाके में एकाएक कोरोना महामारी के केंद्र के रूप में सामने आने के बाद, यहां से तबलीगी जमात में शामिल होने वालों की तलाश तेज हो गयी है। इसी बीच आज शाम शहर के मुगलपुरा इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसमें शहर से भी 36 जमाती शामिल हुए थे और शहर की ही एक मस्जिद में रह रहे थे। सूचना मिलते ही सभी को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है और पूरे इलाके में तलाशी की जा रही है। ये सभी आसाम के रहने वाले हैं और दिल्ली में जमात में शामिल होने के बाद यहां रुके हुए थे।