2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विशेष: किसानों के लिए कभी रहा “लाल सोना” अब उनके लिए बन गया जहर

टमाटर के भाव गिरने से अकेले मुरादाबाद मंडल में कई सौ हेक्टेयर में टमाटर यूं ही पड़ा है। लेकिन खरीददार नहीं मिल रहे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 17 Jun 2018, 5:18 PM IST

moradabad

विशेष: किसानों के लिए कभी रहा “लाल सोना” अब उनके लिए बन गया जहर

जय प्रकाश@पत्रिका

मुरादाबाद: आपकी थाली में और जिसके बिना लगभग हर सब्जी अधूरी है। इस टमाटर को आप बखूबी जानते होंगे। इसी लाल सोने से टमाटर के किसान कभी खुशहाल थे। लेकिन टमाटर के बिगड़े भाव ने टमाटर किसानों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। क्यूंकि एकाएक टमाटर के भाव गिरने से अकेले मुरादाबाद मंडल में कई सौ हेक्टेयर में टमाटर यूं ही पड़ा है। लेकिन खरीददार नहीं मिल रहे। ये हाल तब है जब केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसलों का पचास फीसदी मुनाफा देने की बात करती है। जबकि हालात ये हैं कि अगर किसानों को लागत का पैसा ही मिल जाए तब भी गनीमत है। फ़िलहाल अभी तक स्थानीय स्तर पर अभी कोई राहत नहीं मिली है।

र्इद के साथ ही ये इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं मना सका बेटी का जन्मदिन, भेजा यह तोहफा

इस सीजन में नहीं बढे भाव

पिछले कुछ सालों से ऑफ सीजन में लगातार टमाटर की कीमतें बढ़ रही थीं। जिससे किसानों को इस फसल में मुनाफे की आस जगी थी और आसपास के किसानों ने इस नगदी फसल को करना शुरू किया। एक दो सीजन तो बढ़िया गये जिस पर खुद किसान भी यकीं नहीं कर पा रहे। किसान इस तपन में कड़ी मेहनत करते थे। जिसका उनको फल भी मिलता था। टमाटर 10 रुपये से लेकर 30 रुपये किलो के हिसाब से बिकता था। हर बार की तरह इस बार भी जिले के कुंदरकी और बिलारी क्षेत्र के किसानों ने किसानों ने इसी उम्मीद के साथ टमाटर की फसल लगाई थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस बार भाव इतना गिर जाएगा कि वे अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएंगे।

र्इद पर स्कूटी में टक्कर मारने वाले हुड़दंगी स्टंटबाजों को युवती ने सिखाया बड़ा सबक

मायूस हो चुके किसान परिवार

लगातार मेहनत करने के बाद भी उचित लाभ न मिल पाने का दुख उन किसानों के सिवा और कोई महसूस नहीं कर सकता। सत्तर साल की उम्र पार कर चुकी राजवती कहती हैं कि टमाटर की फसल उनके लिए गले में फंसी हड्डी बन गयी है, जिसे न तो निगल सकती हैं और न ही उगल। राजवती के घर से निकल कर जब हम खेतों की तरफ गए तो राजवती का बेटा सुनील अपने पिता और बच्चों के साथ टमाटर जमा करते नजर आया।

दुल्हन के व्हाट्सएप पर आया कुछ ऐसा कि उसने दुल्हे से शादी करने से कर दिया इंकार

इतनी आती लागत

चेहरे पर उदासी लिए सुनील बताते हैं कि दो लाख कर्ज लेकर खेत में फसल उगाई थी। लेकिन अब जब फसल तैयार हो गई तो कोई टमाटर खरीदने को तैयार ही नहीं है। सुनील का कहना है कि एक बीघा टमाटर तैयार करने में दस से पन्द्रह हजार की लागत आती है। सुनील बताते हैं कि दिन भर मेहनत के बाद तैयार 30 किलो टमाटर के एक कैरेट की कीमत मंडियों में पच्चीस से तीस रुपये ही मिलती है। यह फसल की तुड़ाई में लगने वाली कीमत के बराबर होती है।

अचानक मीटिंग बुलाकर यूपी के इस आईएएस ने बच्चे-बूढ़े और जवानों से की सेल्फी लेने की अपील

बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित

खेतों से टमाटर तोड़ कर फेंक रही वीरवती से जब हमने पूछा तो उन्होंने बताया कि वह सोच रही थीं कि मुनाफा होने पर बच्चों को अच्छे से पढ़ा-लिखा सकेंगी, लेकिन अब यह सपना ही लगता है।

लोगों ने भाजपा को दे दी खुली चेतावनी, बोले- अगर नहीं हुआ ऐसा काम तो 2019 में भुगतना होगा अंजाम!

न सरकार न अधिकारीयों ने ली सुध

पिछले कई महीनों से धूप-छांव सहकर फसल तैयार करने वाले किसान यह नहीं सोच पा रहे हैं कि फसल के बोने के लिए उन्होंने जो कर्ज लिया है, उसे किस तरह चुका पाएंगे। फिलहाल टमाटर किसान फसल का भाव न मिलने से बेहद परेशान है और भुखमरी और कर्ज में डूबने की कगार पर है।