28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में शीतलहर, घने कोहरे, कोल्ड डे का ट्रिपल अटैक, जानें कब मिलेगी राहत

UP Weather News: यूपी में शीत लहर, घने कोहरे और कोल्‍ड डे का ट्रिपल अटैक हो रहा है। जिससे अधिकतर जिलों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 24 Jan 2024, 10:37 AM IST

triple-attack-of-cold-wave-dense-fog-cold-day-in-up.jpg

Cold Day In UP: उत्‍तर प्रदेश ठंड से कांप रहा है। यहां शीत लहर, घने कोहरे और कोल्‍ड डे के ट्रिपल अटैक के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने कहा है कि अधिकतर जिलों में गलन, शीत लहर मौजूद है और इससे फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

25 जनवरी से शीतलहर का असर हो जाएगा समाप्त
यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के चार दर्जन से अधिक जिलों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। 25 जनवरी से शीतलहर का असर लगभग समाप्त हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 जनवरी तक मौसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं। वहीं रात के तापमान में गिरावत देखने को मिलेगी। यहां न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 2.4 पहुंच गया, जो इस बार की सर्दी का रिकार्ड भी है।

कई जिलों में कोल्‍ड डे और कोहरा
25 और 26 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में ठंड का प्रकोप बरकरार रहेगा। मेरठ, बरेली, कानपुर, मुरादाबाद, लखनऊ समेत प्रदेश के कई और अन्य हिस्से कोहरा और कोल्‍ड डे बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अयोध्या के साथ अन्‍य जिलों में ठंडे दिन और कोहरे की स्थिति रहेगी क्योंकि दिन का तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।