26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक और पिकअप वाहन की भिडन्त, एक दर्जन से अधिक घायल,एक महिला की मौत

तेज गति से आ रहे ट्रक ने मैजिक को पीछे थे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 25 Aug 2018, 4:14 PM IST

moradabad

ट्रक और पिकअप वाहन की भिडन्त, एक दर्जन से अधिक घायल,एक महिला की मौत

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र के बाईपास जीरो पाइंट पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने मैजिक को पीछे थे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गम्भीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीँ इस दौरान एक महिला ने हाई सेन्टर ले जाते समय दम तोड़ दिया है।

योगी सरकार में सितंबर और अक्‍टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय और स्‍कूल, बना लें घूमने का प्‍लान

इस वजह से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक पिकअप गाड़ी रामपुर से सवारी लेकर मुरादाबाद आ रही थी। दलपतपुर से आगे निकलने के बाद एक ट्रक से ओवर टेक करने के चक्कर मे बहस हो गयी। दोनों गाड़ियों की रफ्तार बहुत तेज हो गयी। दलपतपुर जीरो पाइंट पर पहुंचते ही पिकअप वाले ने ट्रक से ओवर टेक कर अपनी पिकअप आगे निकाली और मुरादाबाद की तरफ गाड़ी मोड़ी तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई और सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मद्दत से सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए एक दर्जन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोगों की मदद करने के बजाए गंगा नदी से बचाए गए पीड़ित को अस्पताल ले जाने से रोकती रही पुलिस

एक की मौत

गम्भीर रूप से घायलों को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे सिपाही पप्पू सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही पप्पू सिंह ने बताया की वह डियूटी पर रामपुर जा रहा था। हरनंदी नाम की एक महिला की हाई सेंटर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। पिकअप में सभी सवार लोग रामपुर से मुरादाबाद आ रहे थे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

यूपी की ये बेटी है प्रधानमंत्री मोदी की ‘बहन’, राखी बांधने के लिए PM की तरफ से आया फोन

स्पीड कंट्रोल की खुली पोल

इस दुर्घटना ने हाइवे पर स्पीड कंट्रोल की भी पोल खोल दी है। क्यूंकि अकेले इसी पॉइंट पर बीते एक महीने आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें लगभग इतनी ही जाने जा चुकी हैं।