28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में बाढ़ के बाद अब बुखार का कहर, हर घर में बेड पर तड़प रहे मरीज

बीते दो सप्ताह से अधिक समय में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत अलग अलग तहसीलों में मौत हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 10 Sep 2018, 9:12 PM IST

moradabad

यूपी के इस जिले में बाढ़ के बाद अब बुखार का कहर, हर घर में बेड पर तड़प रहे मरीज

मुरादाबाद: जनपद में बारिश के बाद अब ग्रामीण इलाकों में बुखार कहर बनकर बरप रहा है। बीते दो सप्ताह से अधिक समय में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत अलग अलग तहसीलों में मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा कहर बिलारी तहसील और भोजपुर कस्बे में देखने को मिल रहा है। यहां लगभग हर घर में बुखार पीड़ितों की संख्या बढती जा रही है। वहीँ स्वास्थ्य विभाग अभी तक कोई ख़ास इंतजाम नहीं कर सका है। बिलारी में बुखार से दो बच्चों की मौत इलाज के अभाव हो गई। इसका जबाब किसी के पास नहीं है।

एडीएम-कर्नल विवाद: ADM हरीश चंद्रा परिवार सहित पहुंचा घर, केस दर्ज होने के बाद से था फरार

इस तहसील में सबसे ज्यादा मरीज
बिलारी तहसील के यह गांव विजयपुर में लोग तेज़ बुखार डायरिया और मलेरिया से लोग जूझ रहे हैं पिछले चार दिनों के अंदर एक ही घर के दो बच्चों की की मौत भी हो चुकी है। ऐसा कोई घर नहीं है जिसमे दो से चार लोग बीमार नहीं हो एक साथ इतने लोग बीमार होने की वजह से आसानी से दवाई लाना भी ग्रामीणों के लिए एक चुनौती बनी हुई है। इस गांव में अधिकतर लोग खेती किसानी करके अपने घर का गुजर बसर करते है। लेकिन बीमार लोग इस वक़्त खेतों पर जाने को भी मजबूर है बिमारी की एक वजह बारिश के बाद जगह जगह बारिश का पानी और पूरे गॉव में गंदगी का अंबार भी बताई जा रही है। जिससे गंदे पाने में पैदा होने वाले मछरों ने लोगों की मुसीबतें बड़ा दी है।

भजापा के लिए आई अब तक की सबसे बुरी खबर, इन दो समुदायों ने BJP के खिलाफ पहली बार मिलाया हाथ

स्वास्थ्य विभाग ने दिया ये जबाब

उधर जिला अस्पताल में भी बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिस कारण मरीजों को भर्ती करने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों की माने तो स्थिति नियंत्रण में है। सभी जगह रोगियों को उचित इलाज दिया जा रहा है। बिलारी सीएचसी प्रभारी डॉ रणवीर सिंह ने किसी की सरकारी अस्पताल में मौत से इनकार किया है।