17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तारीख को है 68500 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा, ये कागजात ले जाने हैं जरुरी

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्ववेदी ने बताया की मुरादाबाद मंडल केंद्र है। और यहां 5806 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 28 Feb 2018, 10:22 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: आगामी दस मार्च को उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में 68500 पदों की भर्ती परीक्षा होनी है। जिसकी तैयरियाँ के मद्देनजर जनपद में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्ववेदी ने बताया की मुरादाबाद मंडल केंद्र है। और यहां 5806 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर शिक्षा विभाग के साथ साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 1 मार्च को है होलिका दहन और यह है शुभ मुहूर्त , राशियों के अनुसार खेलें रंग

यह भी पढ़ें होली से पहले इस काम को रोकने के लिए रेड लाइट एरिया पहुंचे अधिकारी, प्रतिबंधित सामान बरामद


महानगर में एसएस इंटर कॉलेज, जीजी हिन्दू इंटर कॉलेज, जे आर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आर एन इंटर कॉलेज, रामचन्द्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज ,पारकर इंटर कॉलेज और हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी।


यहां बता दें कि सूबे में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के लिए लिखित परीक्षा हो रही है। जबकि अभी तक मेरिट के आधार पर भर्ती होती आई है। लेकिन इस बार टेट और सी टेट पास अभ्यर्थियों की भी लिखित परीक्षा होगी, इसमें जो पास होगा वही नियुक्ति के लिए मान्य होगा।
वहीं इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति लानी होगी। वहीं आवेदन के समय दी गयी जानकारी के मुताबिक कोई एक सर्टिफिकेट भी लाना होगा। और सी टेट या यूपी टेट का प्रमाण पत्र भी परीक्षा के दौरान साथ लाना होगा। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गए हैं। जहां से परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आलावा परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ नहीं ले जा सकेंगे। सिर्फ आयोग द्वारा स्वीकृत पेन्सिल या पेन ही परीक्षा केंद्र में ले जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें अब पैसा कमाने के लिए मकान मालिक करेंगे ये काम तो होगी बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें यहां सिलेक्ट होने खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलेंगे


परीक्षा सुबह दस बजे से एक बजे तक होगी। इसके अलावा जो जानकारी दी गयी है।उसके मुताबिक अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ उत्तर पुस्तिका की कार्बन शीट ले जा सकते हैं।