5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम की खबर: योगी सरकार की इस योजना से किसानों को मिल रहा फायदा ही फायदा, जानिए कैसे-

पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ उठा रहे यूपी के किसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Jan 2018, 11:09 AM IST

moradabad

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा किसानों को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की गई 'पारदर्शी किसान सेवा योजना' मुरादाबाद मंडल के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत रजिस्टर्ड हुए किसानों तक अब सरकार की योजनाएं बिना किसी रूकावट के पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत होंगे 3 बहादुर बच्चे, किया था ये काम , देखें वीडियो-

किसानों का कहना है कि पहले सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब घर बैठे ही उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही कृषि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी भी प्राप्त हो रही है। सरकार की इस योजना से वे बेहद खुश हैं। वहीं कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक जितेंद्र कुमार तोमर बताते हैं कि योजना के तहत सभी किसानों को ऑनलाइन रजिस्टर्ड किया जा रहा है। इस योजना के तहत मुरादाबाद मंडल में 12 लाख 81 हजार किसानों में से 8 लाख 80 हजार किसानों का पंजीकरण कराया जा चुका है। इस साल 75 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण मार्च तक पूर्ण कराने का लक्ष्य विभाग ने रखा है। शेष 25 प्रतिशत किसानों को अगले वितीय वर्ष में पूर्ण कर लेने का निर्णय लिया जाएगा है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: स्मार्ट सिटी को मुंह चिढ़ा रहीं ये मलिन बस्तियां

इस योजना का लाभ लेने वाले युवा किसान शकलेन और सुशील का कहना है कि ये योजना हमारे लिए वाकई किसी वरदान से कम नहीं है। अब हम लोगों को दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ रहे हैं और सभी जानकारी व सरकारी लाभ उन्हें घर बैठे ही मिल पा रहे हैं। जबकि पहले ऐसा न होने से हम लोग दफ्तरों के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो जाते थे। यही नहीं इस योजना के माध्यम से किसानों को मिलने वाले लाभ भी इसके अंतर्गत आ जाएंगे तो ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे, जिसके जमीनी परिणाम भी अगले वित्तीय वर्ष तक दिखने लगेंगे।