27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Heavy Rain: यूपी में बरसेगा आफत का पानी! 46 जिलों में भारी बारिश अलर्ट, IMD की चेतावनी से बढ़ी चिंता

UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 80 से 160 मिमी तक बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 4 Aug 2025, 10:03 PM IST

up heavy rain orange alert august 5 imd warning 46 districts

UP Heavy Rain: यूपी में बरसेगा आफत का पानी! Image Source - Social Media

UP heavy rain orange alert august 5 imd warning 46 districts: उत्तर प्रदेश में मानसून अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और आने वाले कुछ दिनों में और भी भयंकर रूप लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 5 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 60 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।

160 मिमी तक हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 15 ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 80 से 160 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। ये जिले हैं - आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हाथरस, मथुरा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, मुरादाबाद।

अन्य जिलों में भी होगी मध्यम बारिश

इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, हरदोई, अलीगढ़, मेरठ, फिरोजाबाद, अयोध्या, अमेठी, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, और रामपुर जैसे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश की संभावना

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी सावन के चौथे सोमवार को अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दो दिनों तक प्रदेश में घने बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

60 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

सबसे चिंता की बात यह है कि मौसम विभाग ने 60 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। लोगों को खुले में न रहने, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने और मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अधिक प्रयोग न करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें। जहां-जहां अलर्ट जारी किया गया है, वहां राहत व बचाव टीमें मुस्तैद हैं। आने वाले दिन उत्तर प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। भारी बारिश और आकाशीय बिजली से जानमाल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें, अनावश्यक बाहर न निकलें और मौसम से जुड़ी हर जानकारी पर नजर बनाए रखें।