
UP Weather Alert
UP Weather Alert: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नए कम दबाव क्षेत्र के असर से आज प्रदेश के कई पूर्वी जिलों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेशवासियों को उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के अमरोहा, संभल, उन्नाव, कानपुर, प्रयागराज, हरदोई, बरेली, रामपुर, फतेहपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ समेत पूर्वी यूपी के गोरखपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर में गुरुवार को बारिश होने के आसार हैं।
प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, लेकिन अक्टूबर की यह बारिश लोगों को काफी हद तक राहत देगी। हालांकि, बारिश के साथ-साथ वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। इसलिए किसानों और आम नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
संबंधित विषय:
Updated on:
10 Oct 2024 06:33 am
Published on:
10 Oct 2024 06:33 am
