मुरादाबाद।यूपी पुलिस विभाग में जल्द ही बाॅर्डर स्कीम खत्म हो सकती है।जिसके बाद दारोगा आैर कांस्टेबल को गृह जनपद के पास जिले में तैनाती मिल सकेगी।इतना ही नहीं यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी आेपी सिंह ने प्रदेश के सभी जोन आैर रेंज के अफसरों से सुझाव देने की मांग की है।इसको लेकर मीटिंग भी की जा चुकी है। जिसमें आर्इजी ने जिलों के अधिकारियों को कमेटी बनाने के आदेश दिये हैं।इतना ही नहीं डीजीपी ने अक्टूबर तक इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।वहीं जल्द ही सीएम बाॅर्डर स्कीम खत्म करने की घोषणा कर सकते है।