
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में छाया घनघोर अंधेरा, सतर्क रहें
मुरादाबाद: सोमवार दोपहर से बदले मौसम के मिजाज ने आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। जनपद में भारी बारिश और हवाओं से बड़ा नुक्सान हुआ है। यही नहीं बिलारी में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गयी। जबकि शहर और देहात के कई इलाकों में बिजली अभी भी गुल है। उधर मौसम विभाग कि चेतावनी के बाद डीएम राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को सभी स्कूल कक्षा एक से आठ तक बंद रखने के आदेश दिए। जिसे आगे बढाया जा सकता है।
रात में बजरंगबली की इस तरह करें पूजा, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं
अचानक छाया अंधेरा
सोमवार दोपहर दिन में अचानक घने बादल छा गए,इससे पहले कोई कुछ समझ पाता तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी। देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। मौसम कि खराबी कि चलते बिजली भी गुल हो गयी। शहर समेत देहात के कई इलाकों में फाल्ट के चलते बिजली अभी भी शुरू नहीं हो पाई। अधिशाषी अभियंता नगरीय विधुत वितरण ललित चौहान के मुताबिक अभी कई सेक्टरों में काम जारी है। देर रात कई इलाकों में सप्लाई शुरू हो गयी थी। दोपहर तक सभी जगह कोशिश रहेगी कि बिजली चालू हो जाए।
किसान की मौत
वहीँ उधर आकाशीय बिजली गिरने से बिलारी में 60 वर्षीय किसान धर्मवीर सिंह की मौत हो गयी।उस वक्त वो पशुओं को चारा डालने जा रहे थे। इसके आलावा भी कई जगह से भारी बारिश से नुक्सान हुआ है,जिसका आकंलन किया जा रहा है।
जारी रहेगी बारिश
उधर मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड और बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन चार दिन तक बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। जिस कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। इसलिए ठंड और बारिश से निपटने के इंतजाम के साथ ही बाहर निकलें।
Updated on:
22 Jan 2019, 10:22 AM IST
Published on:
22 Jan 2019, 10:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.