
Weather Alert: मौसम बिगाड़ सकता है मोदी की रैली का मजा, भाजपा नेताओं की बढ़ी चिंता
मुरादाबाद: अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तेज गर्मी और गर्म हवाओं का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीँ अब मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है,जिसमें 5 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक मुरादाबाद व् आस-पास के इलाके में धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा और बारिश व् बिजली गिरने की संभावना जताई है। स्थानीय प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किए हैं। जिनसे मदद मिल सके। वहीँ इस मौसम की चेतावनी ने नेताओं के हाथ पैर फुला दिए हैं। क्यूंकि प्रचार पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। खुद पीएम मोदी भी कल अमरोहा में रैली करने आ रहे हैं।
इस कांग्रेसी उम्मीदवार के पिता ने बेटे की जगह, भाजपा केंद्रीय मंत्री के लिए मांगे वोट, जानिए क्यों
बिजली गिरने की सम्भावना
स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की गयी आपात सूचना के मुताबिक 5 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे से 7 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे तक तेज गर्म हवाएं चलेगीं। जिनकी रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होंगी। वहीँ इसके साथ तेज बारिश और बिजली भी गिरने की सम्भावना है। इसलिए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
पीएम मोदी की जनसभा के 24 घंटे पहले एजेंसियों ने ट्रायल को उतारा हैलीकॉप्टर
किसान चिंतित
मौसम की इस बदलाव की आहट से किसानों के माथे पर पसीने आ गए हैं। क्यूंकि इस समय खेतों में गेंहू की फसल की कटाई चल रही है और ज्यादातर फसल भी पकी हुई खड़ी है। जबकि काटने के बाद भी खेतों में ही पड़ी है।
लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर बड़ी खबर, वोटर कार्ड के बिना भी डाल सकेंगे वोट
नेता परेशान
इसके साथ ही इस मौसम की करवट ने नेताओं के माथे पर भी लकीरें खड़ी कर दी हैं। अमरोहा में पीएम मोदी रैली करने आ रहे हैं। भीड़ जुटाना भाजपा के लिए वैसे ही चुनौती है ऊपर से अगर मौसम खराब होता है तो दोहरी मुश्किल हो सकती है।
Updated on:
4 Apr 2019, 6:37 PM IST
Published on:
4 Apr 2019, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.