22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / Mansoon Update : अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत,जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

Mansoon Update : अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत,जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

- तापमान लगातार 42 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है। -न्यूनतम तापमान भी 29 से नीचे नहीं जा रहा है। -तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जाहिर की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 14 Jun 2019, 10:32 PM IST

moradabad

Mansoon Update : अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत,जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

मुरादाबाद: बीते एक डेढ़ महीने से अधिक समय से भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। यही नहीं सप्ताह भर से अधिक समय से सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक सड़कें वीरान हो गयी है। तापमान लगातार 42 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है। यही नहीं न्यूनतम तापमान भी 29 से नीचे नहीं जा रहा है। जिससे और बेचैनी बढ़ गयी है। वहीँ अब मौसम जानकारों ने जून के आखिरी सप्ताह में बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी निजार मिल सकती है। जबकि मानसूनी बारिश 10 जुलाई के आसपास होगी।

सीएम योगी ने तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, लोगों में समस्या दूर होने की जगी आस

इतना पहुंचा पारा

शुक्रवार को शहरवासी चिलचिलाती धूप से बेहाल हो उठे। दोपहर के समय धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार और रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जाहिर की है। स्थानीय मौसम अधिकारी निसार अहमद ने बताया कि अभी अगले दस बारह दिन मौसम का मिजाज यूं ही रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम से ही यूपी में बारिश होगी। जून के अंतिम सप्ताह में मानसून के बादल यूपी के कुछ इलाकों में दस्तक दे सकते हैं।

World Blood Donor Day: रक्तदान के बारे में यह बातें नहीं जानते होंगे आप, देखें वीडियो

आएगा प्री मानसून

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसूनी बादलों के प्रभाव से प्री मानसून बारिश की गतिविधियां शुरू होने के आसार बन रहे हैं। पच्चीस जून के बाद मौसम का रुख बदलेगा। पूर्वी हवाओं के साथ आसमान में बादल छाने शुरू होंगे। और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बनेंगे।