1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: जब लोगों से पूछा गया कि कितनी होती है मच्छर की उम्र तो मिले ऐसे जवाब…

आखिर कितनी होती है मच्छर की उम्र जानें इस खबर में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 May 2018, 3:07 PM IST

जय प्रकाश@पत्रिका
मुरादाबाद। आप लोग मच्छर और मच्छर जनित बीमारियों से तो भली भांति परिचित होंगे। दुनिया भर में मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों की वजह से मौतें होती हैं। खासकर भारत में तो मलेरिया एक महामारी के रूप में मौजूद है। हर सीजन में डेंगू और मलेरिया से हजारों लोगों की जानें चली जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम सब के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले मच्छर की उम्र कितनी है। सामान्यतया लोग कम ही जानते हैं कि मच्छर की उम्र कितनी होती है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: कैराना-नूरपुर उपचुनाव के लिए सपा और रालोद प्रत्याशी घोषित, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

यही सवाल आज टीम पत्रिका ने शहर में अलग-अलग उम्र और पेशे से जुड़े लोगों से पूछा तो सभी ने न में ही जवाब दिया। इंसानी जीवन के लिए खतरनाक इस परिजीवी को लेकर लोगों का सामान्य ज्ञान शून्य ही मिला। कोई बोला कि पता नहीं कोई बोला कुछ घंटे तो कोई कई दिन। यही नहीं कई का जवाब तो हंसाने वाला था कि जब तक हम मार नहीं देते तब तक। लेकिन वैज्ञानिक द्रष्टि से हर जीव की आयु निर्धारित है। उसी प्रकार से इस परिजीवी की भी उम्र निर्धारित है। लेकिन आज हम आपको सिर्फ मच्छर की उम्र ही नहीं कई और चीजें भी बता देते हैं।

यह भी पढ़ें-कैराना उपचुनाव में इस किराए के प्रत्य़ाशी के सहारे अपनी खोई हुई जमीन तलाशेगी रालोद

मच्छर के बारे में जानें ये खास बातें
1. दुनिया भर में मच्छर की 3500 प्रजातियां हैं।
2. मच्छरों के दांत नहीं होते एक पैनी सूंड होती है,जिससे वे खून चूसते हैं।
3. मच्छर अपने से तीन गुना खून चूस सकते हैं।
4. मादा मच्छर एक बार में 300 अंडे देती है।
5. अंडे से निकलने के बाद मच्छर दस दिन पानी में ही बिताते हैं।
6. नर मच्छर की उम्र दस दिन तक होती है,जबकि मादा मच्छर 6 से 8 हफ्ते तक जिन्दा रहती है।
7. मादा मच्छर एक बार खून चूसने के बाद दो दिन तक आराम करने चली जाती है।