29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता सिक्योरिटी गार्ड, मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपए में गेंदबाज को खरीदा, जानें मेघना सिंह की संघर्षभरी कहानी

महिला आईपीएएल की गुजरात जाएंट्स टीम ने बिजनौर की रहने वाले मेघना सिंह को 30 लाख रुपए में खरीदा है। आइए जानते हैं मेघना सिंह की पूरी कहानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 10 Dec 2023, 5:05 PM IST

Indian Women Cricket Team

मेघना सिंह ने वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मेघना सिंह अब महिला आईपीएल गुजरात जाएंट्स टीम का हिस्सा बन गई हैं। महिला आईपीएल के पहले सीजन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। इस बार गुजरात जाएंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा है। अब आईपीएल में मेघना सिंह अपनी धारदार गेंदबाजी से विकेट चटकाते हुए नजर आएंगी।

मेघना सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनीं। उनका क्रिकेटर बनने का सफर बहुत ही संघर्ष भरा रहा है। मेघना सिंह रेलवे में टिकट बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात हैं। वह बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली हैं। मेघना सिंह के पिता विजय वीर सिंह शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड हैं और रीना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

2008 में दादा ने स्टेडियम में दिलाया दाखिला
मेघना चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं। दरअसल, जब मेघना के दादा प्रेमपाल ने उन्हें बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखा तो 2008 में उन्हें स्टेडियम लेकर पहुंच गए और वहां पर दाखिला कर दिया। इसके बाद यहां पर मेघना ने लड़कों के साथ अभ्यास करना शुरू किया। धीरे- धीरे मेघना की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निखार आने लगा और मेघना के एक अच्छी मीडियम प्रेसर गेंदबाज बन गई।

साल 2009-10 में मेघना अंडर 19 महिला यूपी टीम का हिस्सा बनीं। यहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। जिसका इनाम ये रहा है कि वह लगातार साल 2019 तक यूपी टीम का हिस्सा रहीं। साल 2012- 13 में मेघना सीनियर महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनीं। इसके बाद 2014 में मेघना सिंह को रेलवे में नौकरी मिल गई।

रेलवे में नौकरी मिलने के बाद से वह मुरादाबाद में रहने लगीं। इसके बाद मेघना रेलवे स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरु कर दी। साल 2019 में वह इंडिया महिला ए टीम का हिस्सा बनीं। 2020 में मेघना ने दुबई में मैच खेला और महिला आईपीएल टूर्नामेंट में वैलेसिटी टीम का हिस्सा बनीं।

महिला विश्व कप में हुआ था चयन
मीडिया पेसर मेघना सिंह का चयन 2021 में इंडिया कैंप के लिए हुआ था। कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 24 अगस्त 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट, वनडे और ट्वेंटी-20 के लिए चयन हुआ। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी महिला टीम का हिस्सा बनीं। बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन महिला वर्ल्ड कप टीम में हुआ।

छह मार्च 2022 को मेघना सिंह ने वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला। उन्होंने पाकिस्तान पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मात्र सात ओवरों में तीन मेडन फेंके और मात्र 21 रन देकर एक विकेट भी चटकाई थीं।

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ के दरबार में राष्ट्रपति, सुरक्षा में छावनी में तब्दील हुआ शहर, बाहर से आएंगे आठ एसपी