16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में महिला की गला दबाकर हत्या, मुस्लिम युवक पर FIR, अवैध संबंध की बात आई सामने

Moradabad Crime: मुरादाबाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर असलम नाम के युवक को नामजद करते हुए FIR दर्ज की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 12 Dec 2024, 3:40 PM IST

Woman strangled to death in Moradabad

मुरादाबाद में महिला की गला दबाकर हत्या

Moradabad Crime News: मुरादाबाद जिले के थाना कटघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला की मौत की खबर की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। उधर, महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

जांच पड़ताल में जुट गई पुलिस

SP सिटी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि थाना कटघर इलाके में महिला का शव उसके बिस्तर पर मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। SP सिटी ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला मृतका की बच्चियों ने पुलिस को बताया कि रात में असलम नाम का युवक घर आया था। उसने ही हत्या की और फरार हो गया।

अवैध संबंध की बात आई सामने

SP सिटी ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर असलम नाम के युवक को नामजद करते हुए FIR दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने की लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, सूत्रों की माने तो महिला और युवक की बीच अवैध संबंध होने की बात भी सामने आई है।