मुरादाबाद: जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में दहेज़ लोभी ससुरालियों ने आज सुबह जलाकर मार दिया और घर से फरार हो गए। घटना की सूचना पड़ोसियों ने मायके वालों को दी और फिर पुलिस को। मायके वालों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस पति समेत ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।