
बड़ी खबर: भाजपा सांसद और डीएम को एके-47 से उड़ाने की धमकी,ये लगाया आरोप
मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा में राशन डीलर की शिकायत का निस्तारण हो होने पर एक युवक ने भाजपा सांसद सर्वेश सिंह और डीएम राकेश कुमार सिंह को एके-47 से उड़ाने की धमकी दी है। ये धमकी युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आकर दी है। जो तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया है। सांसद सर्वेश सिंह ने इसे गंभीर बाटते हुए पुलिस से कार्यवाही की बात कही है।
ये है युवक
जानकारी के मुताबिक ठाकुरद्वारा के ग्राम ख्वाजपुर धनतला निवासी रोहिताश कुमार ने आइजीआरएस पर राशन डीलर की शिकायत की थी। उसके बाद उसने शाम करीब पांच बजे अपने फेसबुक अकाउंट और वाट्सएप पर धमकी भारा संदेश जारी किया। उसने यह भी दावा किया कि रात आठ बजे लाइव आकर वह गंभीर मुद्दे पर जनता से बात करेगा। बता दें कि इससे पहले भी जिलाधिकारी को ठाकुरद्वारा के एक युवक ने राशन डीलर की जांच से असंतुष्ट होकर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में भी आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
ऐसे दी धमकी
सांसद कुंवर सर्वेश सिंह और डीएम राकेश कुमार सिंह को एके-47 उठाने के साथ सोशल मीडिया पर धमकी देने के बाद निर्धारित वक्त पर रोहताश कुमार फेसबुक पर लाइव आया। उसने करीब सवा घंटा जमकर सांसद और प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाए। राशन से लेकर दीगर समस्याओं के लिए सीधे सांसद को जिम्मेदार ठहराया। अफसरों को सांसद के मातहत बताकर ख्वाजपुर धनतला के राशन डीलर की जांच के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया। इसके साथ ही सांसद पर साजिश रचने का आरोप लगाया तो मौका मिलने पर सबक सिखाने की धमकी दी। लाइव में भी एक-47 उठाकर मुकाबला करने का एलान किया है। इसकी लाइव को दर्जनों लोगों ने सुना। इस दरमियान लोगों का लाइक और शेयर करने के लिए भी प्रेरित करता रहा।
कार्यवाही को कहा
इस मामले पर सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ने कहा है कि मुझे और डीएम को एक साथ धमकी देना गंभीर मामला है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उनसे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
Published on:
17 Nov 2018 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
