6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election Result Live : सुमावली विधानसभा में भाजपा के एंदल सिंह कंसाना जीते

मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट क्रमांक- 5 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए थे और आज रविवार को इस सीट पर नतीजे भी घोषित हो गए हैं। इस सीट पर भाजपा के एंदल सिंह कंसाना 15928 वोटों से जीते हैं। बता दें कि इस सीट पर 72.5 फीसदी मतदान हुआ था।

4 min read
Google source verification
MP Election Result Live

MP Election Result Live : सुमावली विधानसभा में भाजपा के एंदल सिंह कंसाना जीते

मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अजब सिंह कुशवाहा को करारा झटका लगा है। इस बार के चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतारे गए एंदल सिंह कंसाना ने उन्हें चुनाव में पछाड़ दिया है। बता दें कि कंसाना ने कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाहा को 15928 वोटों से हराया है।

बता दें कि सुमावली सीट से चुनाव जीते एंदल सिंह 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से भी इस सीट पर चुनाव जीते थे। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उन्होंने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी। इसके बाद 2020 के उपचुनाव में कंसाना को भाजपा ने टिकट दिया। लेकिन एंदल सिंह उपचुनाव हार गए। अब एक बार बीजेपी ने कंसाना पर भरोसा जताया, जिसे उन्होंने कायम रखते हुए सुमावली सीट पर जीत हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद कमलनाथ और शिवराज ने जताया जनता का आभार, इस तरहदोनों ने कर दिया जीत का दावा

पिछले चुनावों से अब कितना अंतर ? जानें

17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में सुमावली विधानसभा सीट पर 72.5 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 71.83 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 71.48 प्रतिशत वोट पड़े थे।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : मुरैना विधानसभा में गुर्जरों के बीच मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस में से किसका पलड़ा भारी?


कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाहा

2020 उपचुनाव में जमा कराए गए घोषणा पत्र के मुताबिक, अजब सिंह कुशवाहा की कुल संपत्ति करीब 2 करोड़ रुपए थी। 52 साल के अजब सिंह 12वीं पास हैं। स्वयं का पेशा कृषि बताते हैं। 2018 में इन पर कुल 11 क्रिमिनल केस दर्ज थे।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : नरेंद्र सिंह तोमर के चुनाव में आते ही दिमनी बन गई हॉट सीट, भाजपा-कांग्रेस के बीच यहां कांटे की टक्कर


भाजपा के एंदल सिंह कंसाना

वहीं, 2018 में जमा कराए गए घोषणा पत्र के मुताबिक, एंदल सिंह कंसाना की उम्र 63 साल है। कंसाना 8वीं पास हैं। खुद का व्यवसाय पशुपालन और कृषि बताते हैं। उस समय कुल संपत्ति करीब 83 लाख रुपए थी। पिछले चुनाव तक इनके ऊपर 1 क्रिमिनल केस भी दर्ज था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : 20 साल से भाजपा का गढ़ है दतिया विधानसभा, नरोत्तम मिश्रा के सामने फिर राजेंद्र भारती


सुमावली विधानसभा के मतदाता

सुमावली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 56 हजार 657 है। इनमें 1 लाख 40 हजार 160 पुरुष हैं, जबकि 1 लाख 16 हजार 296 महिला मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : अटेर विधानसभा सीट पर दिखती है यूपी की सियासी झलक, ऐसे तय होती है हार-जीत


विधानसभा की जनता की आवाज

1- शहर में नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर की लंबाई बढ़ाकर धौलपुर साइड आरटीओ चेकपोस्ट और ग्वालियर साइड छौंदा टोल टैक्स तक पहुंचाई जानी चाहिए।

2- शहर के चारों तरफ एक रिंग रोड बने, ताकि अंबाह-पोरसा, जौरा-कैलारस और शहर से ग्वालियर-आगरा जाने वाले वाहन शहर के अंदर आए बिना सीधे बाहर जा सकें।

3- रामपुर कलां इलाके की 12 पंचायतों में पेयजल और सिचाई के लिए लिफ्ट एरीगेशन के जरिए क्वारी नदी का पानी पहुंचाया जाना चाहिए।

4- जिले में स्थित 108 गौशालाओं का संचालन उद्योगपतियों के सहयोग से संचालित हो, ताकि सड़कों पर घूमने वाले आवारा गौवंश से 20 लाख की आबादी और किसानों को राहत मिल सके।

5- मुरैना जिला कृषि प्रधान है। इसलिए यहां कृषि कॉलेज और उच्च तकनीकी या व्यवसायिक शिक्षण संस्थान की स्थापना होना चाहिए। ताकि युवाओं में इन क्षेत्रों का ज्ञान बढ़े।

9- शहर से ग्वालियर, अंबाह-पोरसा, जौरा - कैलारस - सबलगढ़ और धौलपुर जाने वाली बसों के लिए शहर से बाहर 4 अलग-अलग बस स्टैंड बनें, ताकि शहर के बैरियर और एमएस रोड पर ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : 2008 से भितरवार सीट पर कांग्रेस का दबदबा, क्या भाजपा इस बार दिखा सकेगी दम ?


इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।