7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल में कोहरे ने फिर पकड़ी तेजी, वैज्ञानिकों ने बोली यह बात

सुबह 11 बजे तक कोहरे का असर, ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा

2 min read
Google source verification

मुरैना

image

monu sahu

Jan 06, 2020

Weather alert 2020 : Weather alert 2020 in morena

चंबल में कोहरे ने फिर पकड़ी तेजी, वैज्ञानिकों ने बोली यह बात

मुरैना। दो दिन राहत के बाद शनिवार की रात से घना हुआ कोहरा रविवार और सोमवार को दोपहर तक छाया रहा। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया, लेकिन कोहरे की वजह से लोग दोपहर तक अलाव तापते रहे और रेल व सडक़ यातायात पर विपरीत प्रभाव पड़ा। हालांकि दोपहर में 12 बजे से धूप निकलने से लोगों को राहत भी मिली। रविवार को दिन और रात का तापमान 1-1 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। कोहरे का असर दोपहर तक रहने से लोगों को व्यावहारकि समस्याओं का सामना करना पड़ा। गांवों तक में लोग दोपहर तक अलाव जलाकर तापते रहे।

चंबल के बीहड़ों से संसद तक पहुंचने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी की जिंदगी से जुड़े 10 FACTS

घने कोहरे और ओस के कारण किसानों को भी खेतों में काम करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि यह कोहरा और ओस पानी चाहने वाली फसलों में राहत प्रदान करेगा। लेकिन कोहरे से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है, सडक़ मार्ग पर भी लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। दिल्ली की ओर से शाम को आने वाली महाकौशल और श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेनें 3 से 4 घंटे तक देर से चल रहीं हैं। वहीं साप्ताहिक ट्रेन अंडमान भी करीब 30 मिनट की देरी से चली।

जब इस महिला ने 20 लोगों को एक लाइन में खड़ा कर गोलियों से कर दिया था छलनी, कई बार हुआ था रेप

आगरा से झांसी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 5 घंटे की देरी से चली। हालांकि शनिवार और शुक्रवार को दिन सामान्य रहने से लोगों को उम्मीद और अच्छे दिनों की थी लेकिन शनिवार की शाम से बिगड़े मौसम में रात 8 बजे तक घना कोहरा छाने से सडक़ों पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी काम नहीं कर पा रही थी।

मंत्री गोविंद सिंह बोले कैलाश विजयवर्गीय पहले से ही घोटालेबाज है और अब ये