
Maharashtra Accident : पुणे (Pune News) में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय एक 11 वर्षीय लड़के के प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने से उसकी मौत हो गई। यह वहां लगे घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित बच्चे का नाम शौर्य (Shaurya) बताया जा रहा है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि घटना के समय शौर्य गेंदबाजी कर रहा है। इस दौरान उसकी एक गेंद को बल्लेबाज ने जोर से हिट किया और वह गेंद सीधे शौर्य के प्राइवेट पार्ट पर लगती है। इसके बाद वह लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता है।
जानकारी के मुताबिक, शौर्य के दोस्त तुरंत उसकी ओर मदद के लिए दौड़ते है। उसे होश में लाने की काफी कोशिश करते है। लेकिन कोई फायदा नहीं होता। इसके बाद शौर्य को पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते है।
वीडियो में दिख रहा है कि गेंद नाबालिग के प्राइवेट पार्ट पर लगती है और कुछ ही सेकेंड में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है। पुलिस ने इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
Published on:
06 May 2024 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
