1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! मुंबई में 14 और 15 साल के किशोरों ने बच्ची से किया रेप

Mumbai News : मुंबई पुलिस ने 10 साल की लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में दो किशोरों को हिरासत में लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 17, 2024

gangrape in Mumbai

Mumbai Chembur News : मुंबई से शर्मनाक घटना सामने आई है। चेंबूर इलाके (Chembur) में 14 और 15 साल के दो लड़कों ने 10 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। दोनों के खिलाफ चेंबूर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और उन्हें हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात की है। दोनों किशोरों को डोंगरी बाल सुधार गृह भेजा गया है। पीड़ित लड़की का इलाज घाटकोपर के एक अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े-वर्क फ्रॉम होम जॉब ढूंढ रहे हैं तो सावधान! मुंबई में महिला से 4 दिन में 54 लाख की ठगी

नाबालिग और आरोपी लड़के एक ही इलाके में रहते हैं। घटना वाले दिन पीड़ित लड़की अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद रात करीब 10 बजे अपने घर वापस जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे एक आरोपी के घर पर ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसका यौन उत्पीड़न किया। दोनों ने नाबालिग लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता घर पहुंची तो वह काफी डरी हुई थी। उसके असहज व्यवहार को देखकर उसकी बड़ी बहन को शक हुआ। काफी पूछने पर नाबालिग लड़की ने अपने यौन उत्पीड़न की बात बताई। जिसके बाद उसकी बहन ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने लड़की का राजावाड़ी अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया। मेडिकल रिपोर्ट और नाबालिग की बड़ी बहन की शिकायत के आधार पर दोनों किशोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376, 376 (2) (आर) और 376 डीबी और पॉस्को एक्ट की धारा 4, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया था।