यह बयान उन्होंने बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के हालिया बयान के जवाब में दिया है। दानवे ने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) अगले चुनाव तक नहीं रहेगी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए खैरे ने कहा, “मैदान अभी आगे है, हम फिर वापस आने वाले हैं।"