27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मां, मुझे अपना कम और देश का ज्यादा समझो…’, अभिजीत दीपके की मां ने सुनाईं आंदोलन के दिनों की भावुक बातें

Abhijeet Dipke: छत्रपति संभाजीनगर में रह रहीं अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके का भावुक बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि बेटा खुद से ज्यादा देश और आंदोलन की चिंता करता है। अब उसके पास पहले की तरह उनके लिए वक्त नहीं है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 27, 2026

CJP Abhijit Dipke Mother emotional

बेटे को याद कर भावुक हुईं अभिजीत दीपके की मां (Photo: IANS)

CJP Abhijeet Dipke Family: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर 37 दिन तक चले आंदोलन के चलते चर्चा में आए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके की मां ने अपने बेटे को लेकर भावुक बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान अभिजीत के पास परिवार के लिए समय नहीं था और वह लगातार छात्रों के समर्थन और आंदोलन की तैयारियों में जुटा रहता था।

अभिजीत दीपके का परिवार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहता है। उनकी मां अनीता दीपके ने कहा कि आंदोलन शुरू होने के बाद से उनका बेटा पहले की तरह ज्यादा बात नहीं करता था। वह अक्सर उनसे कहता था, "मम्मी, ज्यादा मत बात करो, इमोशनल मत हो। मुझे पूरे देश का समर्थन मिल रहा है। आप मेरी चिंता मत करो, अपनी सेहत का ध्यान रखो।"

'6 जून को घर आया था, मैंने उसे रुकने के लिए कहा'

उन्होंने बताया कि 6 जून को जब अभिजीत घर आया था तो उन्होंने उससे कुछ दिन घर पर रुकने के लिए कहा। लेकिन अभिजीत ने जवाब दिया कि अब उसे देश के लिए काम करना है। मां के मुताबिक, अभिजीत ने उनसे कहा, "मम्मी, अब मुझे अपना कम और देश का ज्यादा समझो। मुझे देश के लिए काम करना है।"

उन्होंने बताया कि अभिजीत का कहना था कि जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद हैं और उनके लिए काम करना उसकी प्राथमिकता है।

मां ने कहा कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि अब बेटा परिवार को पहले जितना समय नहीं दे पाएगा। एक इकलौते बेटे की मां होने के नाते उन्हें चिंता भी हुई, लेकिन साथ ही बेटे के संकल्प पर गर्व भी था।

'अब उसके पास समय नहीं, वह बीमार है'

अनीता दीपके कहती हैं कि इन दिनों उनके बेटे के पास बिल्कुल समय नहीं है और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं है। उनके अनुसार, लगातार आंदोलन और व्यस्तता के कारण वह परिवार से बहुत कम बात कर पाता है।

मुझे बेटे पर गर्व है- मां अनीता दीपके

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "आंदोलन के दौरान जब अभिजीत पर हमला हुआ और उसे थप्पड़ मारा गया, तब मैं काफी डर गई थीं। इस घटना के बाद कई दिनों तक नींद नहीं आई और न ही ठीक से खाना खा सकी। 7 जून के बाद से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया था और किसी भी काम में मन नहीं लगता था। हर समय बेटे की सुरक्षा की चिंता रहती थी। लेकिन इतनी कम उम्र में अभिजीत ने छात्रों की आवाज उठाकर बड़ा काम किया है और मुझे अपने बेटे पर गर्व है।"

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग