29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पीएम मोदी अब इन्फ्लुएंसर बन जाएं और कुर्सी छोड़ दें’, 40 दिनों बाद घर लौटे CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके का बड़ा हमला

Abhijit Dipke ke statement on PM Modi: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अध्यक्ष अभिजीत दीपके 40 दिनों बाद छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर लौटे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बनने की सलाह दी और प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न तुरंत बंद करने की चेतावनी दी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

Jul 29, 2026

Abhijit Dipke statement on PM Modi

40 दिनों बाद घर लौटे CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके का बड़ा हमला, फोटो ANI

Abhijit Dipke: नीट (NEET) और परीक्षा धांधली के खिलाफ आंदोलन करने और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का गठन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सीधे तौर पर हासिल करने का दावा करने वाले अभिजीत दीपके 40 दिनों के लंबे समय बाद अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर लौटे। घर पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने देश में जारी आंदोलनों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, सांसद कंगना रनौत की आलोचना और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद की स्थिति पर खुलकर अपनी बात रखी।

मराठी न्यूज लोकसत्ता में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने और वीडियो शेयर करने से जुड़े सवाल पर अभिजीत दीपके ने तीखा तंज कसा। दरअसल, दीपके ने कहा है कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी को अब एक इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें अब प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए, देश चलाने के लिए कोई और नेता यह जिम्मेदारी संभाल सकता है।'

'प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न बंद करे सरकार'

विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारियों पर हो रही कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए दीपके ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद भी देश भर के छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है, क्योंकि यह गुस्सा सीधे तौर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ था। उन्होंने अपील की कि सरकार पुलिस के जरिए प्रदर्शनकारियों का पीछा करना और उन्हें परेशान करना तुरंत बंद करे। अगर उत्पीड़न नहीं रुका, तो आने वाले चुनावों में युवा और प्रदर्शनकारी सरकार को कड़ा सबक सिखाएंगे।

कंगना रनौत और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?

अभिजीत दीपके ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कोई गंभीर राजनीतिक हस्ती नहीं हैं, इसलिए वह या उनका संगठन उनके बयानों को महत्व नहीं देता। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP कार्यकर्ताओं के जश्न पर भाजपा की आपत्ति का जवाब देते हुए दीपके ने कहा कि उनके वालंटियर्स 36 दिनों तक दिन-रात सड़कों पर आंदोलन करते रहे और अगर उन्होंने घर के अंदर एक दिन अपनी खुशी जाहिर कर दी तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि जब 21 छात्रों ने आत्महत्या की थी, तब संसद में धर्मेंद्र प्रधान का जिस तरह भव्य स्वागत किया गया, क्या उस समय भाजपा को शर्म नहीं आई?

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग