21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

मुंबई में बेकाबू BEST बस डिवाइडर से भिड़ी, सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग की गई जान

Mumbai Bus Accident News: मुंबई के मानखुर्द में BEST बस डिवाइडर से टकराने के बाद दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग भास्कर रावसाहेब पांडे की मौत हो गई, जबकि बस चालक और कंडक्टर घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Sheikh

Jul 20, 2026

BEST Bus Accident Mumbai

मुंबई के मैनखुर्द इलाके में 65 साल के बुजुर्ग की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। फोटो सोर्स-IANS

Mankhurd BEST Bus Accident:मुंबई के मानखुर्द इलाके में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। सायन-पनवेल हाईवे पर एक BEST बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की चपेट में आए एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बस चालक और कंडक्टर घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना मानखुर्द में विश्वकर्मा अस्पताल के सामने हुई। बताया जा रहा है कि BEST की रूट नंबर 501 बस सुबह के समय हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी वजह से चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी।

भास्कर पांडे की मौत, चालक-कंडक्टर का इलाज जारी

हादसे के वक्त डिवाइडर के पास खड़े 65 वर्षीय भास्कर रावसाहेब पांडे बस की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में बस चालक बनवारी श्रीराम प्रसाद शर्मा (51) और कंडक्टर वैभव वाघमारे (41) को भी चोटें आई हैं। दोनों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर बस चालक का नियंत्रण किस वजह से बिगड़ा। शुरुआती जांच में दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में जुटी, बस हादसों पर उठे सवाल

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थिति को संभालते हुए रास्ता साफ कराया।

मुंबई में BEST बसों से जुड़े हादसे पहले भी सामने आते रहे हैं। हाल के दिनों में अंधेरी और भांडुप इलाकों में भी BEST बस दुर्घटनाओं की खबरें आई थीं। लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद बसों की सुरक्षा और चालकों की सतर्कता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल मानखुर्द हादसे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, चालक की गलती या किसी अन्य कारण से हुई।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग