23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेरा तलाक तो तय है… अशोक खरात का एक और कांड, महिला को अप्सरा बताकर बनाया हवस का शिकार

Ashok Kharat Nashik Crime: ढोंगी अशोक खरात ने पीड़ित महिला को कहा, “तू पिछले जन्म में अप्सरा थी, तेरा तलाक होना तय था।“ उसने महिला का बार-बार यौन शोषण किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 23, 2026

Ashok Kharat rape case

ढोंगी अशोक खरात का एक और घिनौना खेल उजागर

नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात को लेकर एक और चौंकाना वाला खुलासा हुआ है। धार्मिक अनुष्ठान और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करने के आरोप में अब उसके खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

विश्वास जीतकर किया शोषण

आरोपी अशोक खरात महिलाओं को उनके भविष्य का डर दिखाकर और खुद को त्रिकाल ज्ञानी बताकर जाल में फंसाता था। शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों के कारण समाधान की तलाश में अशोक खरात के पास पहुंची थी। इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए खरात ने उसे बातों के जाल में फंसाना शुरू किया। उसने महिला से कहा कि उसका "तलाक होना विधि का विधान है और वह पिछले जन्म की एक अप्सरा है।

पीड़िता के अनुसार, पाखंडी ने खुद को दैवीय शक्तियों वाला पुरुष बताकर उसने महिला के मन में भविष्य के प्रति डर और उम्मीदें पैदा कीं। इसी विश्वास का गलत फायदा उठाकर तांत्रिक विधियों के नाम पर उसने महिला का लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

गर्भवती होने के बाद कराया गर्भपात

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि शोषण के दौरान महिला गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद अशोक खरात ने ही उसे अपने कार्यालय में बुलाकर गर्भपात के लिए दवाएं दीं।

इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को शादी का झांसा भी दिया। शिकायत के अनुसार, ढोंगी ने पीड़िता से कहा था, “मेरी किस्मत में दो शादियां हैं, तू मुझसे शादी कर, मैं तुझे और तेरे बच्चों को अच्छे से रखूंगा।” यहां तक कि 2027 में शादी करने का वादा कर महिला को लगातार धोखे में रखा।

प्रकोप का डर दिखाकर बनाता था दबाव

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी केवल झूठे वादों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि डर और धमकी का सहारा भी लेता था। वह कहता था कि “अगर तूने मेरी बात नहीं मानी तो तेरा और तेरे बच्चों का बुरा होगा।”

पुलिस जांच तेज, और खुलासों की संभावना सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज इस तीसरे मामले के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि आगे और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं, जिससे अशोक खरात के कई और काले कारनामों का भी खुलासा हो सकता है।

किसी को बख्शा नहीं जाएगा- CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अशोक खरात मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के नेतृत्व में उच्चस्तरीय जांच चल रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

खरात खुद को मर्चेंट नेवी का सेवानिवृत्त अधिकारी बताता है और ‘कैप्टन’ नाम से जिले में जाना जाता है। कई नेता, कारोबारी वर्षों से उससे मिलने जाते रहे हैं। उसे बुधवार को एक महिला का तीन साल तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सीएम फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर इस मामले का पर्दाफाश किया और डीजीपी को जांच की निगरानी करने के लिए कहा गया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की कि जिनके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत हैं, उन्हें पुलिस के पास आना चाहिए।