
CNG के दाम बढ़ते ही मुंबई में ऑटो-टैक्सी यूनियन ने की किराए में बढ़ोतरी की मांग
महाराष्ट्र के औरंगबाद में पिछले कुछ महीने से रिक्शा चालक संगठन ईधन के बढ़ते दामों के चलते किराया में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इस मांग पर एक बैठक में रिक्शा किराए में वृद्धि करने का फैसला लिया गया। ये फैसला जिला प्रशासन और आरटीओ विभाग ने संयुक्त रुप से लिया। इस फैसले के तहत लोगों को पहले डेढ़ किलोमीटर के लिए 26 रुपए और उसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए 18 रुपए देना पड़ेगा। 2 अक्टूबर से नए दरे लागू हो जाएंगे। यह जानकारी जिला अधिकारी सुनील चव्हाण और प्रादेशिक परिवहन अधिकारी संजय मैत्रेवार ने दी है।
संजय मैत्रेवार ने बताया कि 7 साल पहले औरंगाबाद में रिक्शा किराए में बढ़ोतरी की गई थी। तब पेट्रोल के दाम प्रति लिटर 78 रुपए था। फ़िलहाल पेट्रोल के दाम 109 रुपए प्रति लिटर है। ईधन के बढ़ते दामों को ध्यान में रखते हुए और मार्च 2020 में खटुआ समिति द्वारा रिक्शा किराए में वृद्धि के लिए की गई सिफारिशों पर बारिकी से अध्ययन करने के बाद रिक्शा चालक संगठनाओं के साथ हुई बैठक में किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: शिरडी के साई बाबा मंदिर में एक भक्त ने चढ़ाया सोने का फूल, जानें कितनी है कीमत
जिला अधिकारी सुनील चव्हाण ने बताया कि शहर में 23 हजार रिक्शा दौड़ती है, जबकि जिले भर में 40 हजार रिक्शा दौड़ती है। बता दें कि साल 2015 से आज तक रिक्शा किराए के लिए 1 किलोमीटर का प्रथम चरण तय था। लेकिन आज की बैठक में पहला चरण एक के बजाए डेढ़ किलोमीटर कर उसके लिए 26 रुपए किराया तय किया गया है। उसके बाद यात्री को प्रति किलोमीटर के लिए 18 रुपए अदा करने होंगे। वहीं, शेयर रिक्शा के लिए सुधारित रिक्शा किराए के मुताबिक, 30 प्रतिशत एक्स्ट्रा किराए वसूलते हुए कुल किराया की रकम तीन यात्रियों में बांटकर शेयर रिक्शा से लोग यात्रा कर पाएंगे।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी संजय मैत्रेवार ने बताया कि रिक्शा किराए के नए दाम अगले महीने की 2 तारीख से लागू होने के बाद रिक्शा में लगे मीटरों को कैलिब्रेशन के लिए 2 महीने का समय दिया गया है। यह समय 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक जारी रहेगा। रिक्शा के मीटर कैलिब्रेशन के लिए शहर में 9 सेंटर है। मैत्रेवार ने रिक्शा चालकों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते अपने रिक्शा के मीटर का कैलिब्रेशन कर प्रशासन को सहकार्य करें।
Updated on:
14 Sept 2022 10:10 pm
Published on:
14 Sept 2022 10:10 pm
