बताया जा रहा है कि समूह में से पांच लोग चार्लोट झील में तैरने उतरे। उनमें से एक गहराई में चले गया और डूबने लगा। जिसके बाद उसके चार दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से दो दोस्त भी डूब गए, जबकि दो अन्य तैरकर किनारे आने में कामयाब रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सह्याद्री रेस्क्यू टीम, माथेरान पुलिस, नगरपालिका कर्मचारी और स्थानीय बचाव दल ने तलाशी अभियान चलाया।