Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon: महाराष्ट्र में आकाशीय बिजली, आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, दो जिलों में रेड अलर्ट

Maharashtra Rain Alert : मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रत्नागिरी और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 15, 2025

Maharashtra Monsoon update

Maharashtra Rain Alert (Photo- IANS/File)

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में मानसून के सक्रिय होते ही तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई, जिनमें से अधिकांश की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। इस दौरान दस लोग घायल भी हुए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह 11 बजे तक बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रत्नागिरी में दर्ज की गई, जहां 88.1 मिमी वर्षा हुई। इसके बाद रायगढ़ में 65.3 मिमी, सिंधुदुर्ग में 43.8 मिमी, ठाणे में 29.6 मिमी और यवतमाल में 27.5 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़े-Maharashtra Rain: मराठवाड़ा में बारिश से हाहाकार! अब तक 38 लोगों की मौत, 17000 हेक्टेयर फसल बर्बाद

तटीय जिलों में अलर्ट

भारी बारिश और संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को रत्नागिरी और सोमवार को रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिलों के घाट क्षेत्रों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। जबकि मुंबई में दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकारियों के बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

वहीँ, बिजली गिरने व बारिश संबंधित अन्य घटनाएं मुंबई, सिंधुदुर्ग, धुले, नासिक, संभाजीनगर, नंदुरबार और अमरावती जिलों में हुईं। इन घटनाओं में कई लोग खेतों में काम कर रहे थे या खुले स्थानों पर थे, जिस कारण वे बिजली की चपेट में आने से जान गंवा बैठे।

जगबुड़ी नदी उफान पर

कोकण क्षेत्र की प्रमुख नदियों में से रत्नागिरी जिले की जगबुड़ी नदी चेतावनी स्तर को पार कर चुकी है। ऐसे में बारिश का जोर कम नहीं हुआ और जलस्तर और बढ़ने से खेड, अलसुरे, चिंचघर और प्रभुवाडी जैसे नदी किनारे बसे गांव बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े-Pune Bridge Collapse: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 2 की मौत, 32 जख्मी, कई सैलानी लापता

प्रशासन ने भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी को लेकर लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों से सभी निर्देशों का पालन करने को कहा है।