महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "पुणे जिले के तलेगांव के पास इंदोरी में इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की घटना का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घटना के संदर्भ में मैं लगातार संभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के संपर्क में हूं।"