11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब से नांदेड गुरुद्वारे जा रहा था परिवार, ट्रक से टकराई कार, 4 की मौके पर मौत

Punjab Family Accident : यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। कार का अगला हिस्सा ट्रक के पीछे घुस गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 01, 2024

Maharashtra accident news

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में सोमवार सुबह एक भीषण हादसे में पंजाब के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सड़क हादसा सोमवार सुबह यवतमाल-नागपुर हाईवे (Yavatmal Nagpur Highway) पर चापरडा गांव के पास हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े-Lonavala: देखते ही देखते भुशी डैम में बह गया परिवार, 3 के शव मिले, 24 घंटे बाद भी 2 बच्चे लापता

जानकारी के मुताबिक, पंजाब से एक सिख परिवार इनोवा कार से महाराष्ट्र के नांदेड के एक गुरुद्वारे के लिए निकला था। इनोवा कार चालक ने यवतमाल-नागपुर हाइवे पर चारपडा गांव के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस वजह से तेज रफ्तार तो कार सामने वाले ट्रक से जा टकराई।

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। कार के बोनट का हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार कार में एयरबैग नहीं थे। इससे वाहन में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनोवा कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पिछले शनिवार को जालना में समृद्धि महामार्ग पर एक भयानक हादसा हुआ था। दो कार के आपस में टकराने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक कार के विपरीत दिशा से आने की वजह से हुआ। मृतकों में मुंबई के मलाड इलाके के तीन लोग शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।