scriptभाजपा सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर | BJP MP Kiran Kher gets blood cancer | Patrika News
मुंबई

भाजपा सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर

मुंबई में उपचार

मुंबईApr 02, 2021 / 06:53 pm

Chandra Prakash sain

भाजपा सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर

भाजपा सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर

मुंबई. चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर (68) मल्टीपल मायलोमा से पीडि़त है। यह ब्लड कैंसर का एक प्रकार है। करीब चार माह पहले गिरने से उनके बाएं हाथ में हुए फ्रेक्चर के उपचार के दौरान इसका पता लगा। तब तक यह कंधे तक फैल चुका था। वह मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में लगातार उपचार करवा रही है।
चिकित्सकों ने बताया कि यह प्लाजमा कोशिका में बनता है। कोशिकाएं बोन मैरो में जमा होने लगती है। कैंसर कोशिकाएं असामान्य प्रोटीन का उत्पादन करती है। जो जटिलताओं का कारण बन जाती है। ब्लड कैंसर को रोकने के लिए कई उपाय है। अभिनेता ऋषि कपूर की भी जान भी इसी बीमारी ने ली थी।
ऐसे फैलता है मायलोमा
बोन मैरो से कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़ती है और स्वस्थ कोशिकाओं को बाहर निकालती है। इससे रोगी को थकान महसूस होती है व संक्रमण से लडऩे की क्षमता कम हो जाती है। कैंसर कोशिकाएं हड्डियों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। जो टूटी हड्डियों के जोखिम को बढ़ाती है। एक्स-रे, एमआरआइ स्कैन व सिटी स्कैन से इसका पता लगाया जा सकता है।

Home / Mumbai / भाजपा सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो