
मुंबई में ऑक्सीजन आपूर्ति घोटाला!
COVID Scam in Mumbai: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कोविड-19 महामारी के दौरान हुए कथित 'ऑक्सीजन आपूर्ति घोटाले' में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना काल में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के 9 अस्पतालों और दो जंबो कोविड सेंटरों में ऑक्सीजन प्लांट (ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र) लगाने में अनियमितता हुई। इस संबंध में अज्ञात बीएमसी अधिकारियों और एक ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के पावर ऑफ अटॉर्नी-धारक रोमिन छेड़ा और बीएमसी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है की ऑक्सीजन प्लांट लगाने में धांधली करने की वजह से मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएमसी ने कोविड महामारी के दौरान अप्रैल 2021 और जनवरी 2022 के बीच सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। यह भी पढ़े-COVID Scam: संजय राउत की वजह से सुजित पाटकर को मिला 33 करोड़ का टेंडर, ED का बड़ा खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को नगर निगम के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 80 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपियों ने बीएमसी को 6 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कंपनी ने समय पर काम पूरा नहीं किया। आरोपी ने कंपनी को जुर्माना भरने से बचाने के लिए काम पूरा होने के फर्जी कागजात बनवाये और बीएमसी को सौंपे। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का 60 करोड़ रुपये का एक और कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी रोमिन छेड़ा बोरीवली में कपड़े की दुकान चलाता है। उसे ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ा कोई अनुभव नहीं है। छेड़ा को इससे पहले भायखला चिड़ियाघर में पेंगुइन बाड़े (Byculla Zoo) के निर्माण का भी ठेका मिला था।
आरोप है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने महामारी के दौरान ऑक्सीजन की खरीद और आपूर्ति के लिए ठेकेदार को 140 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, लेकिन आधे से अधिक पैसे का गबन कर लिया गया।
ईडी ने ईओडब्ल्यू को इस कथित घोटाले की जानकारी दी थी। इसके आधार पर मुंबई पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और अब केस दर्ज किया गया है। कथित घोटाले के सिलसिले में आयकर विभाग ने पिछले महीने कई स्थानों पर छापेमारी की थी। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर (Sujit Patkar) को कुछ महीने पहले कोविड घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है।
Published on:
23 Nov 2023 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
