28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई को सुंदर बनाने के अभियान में आई तेजी, बीएमसी इलेक्शन से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

मुंबई में बीएमसी इलेक्शन से पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे और वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर अप-टू-डेट शौचालयों का निर्माण फौरन किया जाए। मुंबई में जितने स्काइवॉक हैं, वहां पर रोशनी की जाए और सुरक्षा का दृष्टि से सभी स्काइवॉक पर महाराष्ट्र सुरक्षा मंडल की तरफ से सुरक्षा गार्ड को भी तैनात किए जाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 8 Dec 2022, 9:47 PM IST

eknath_shinde_and_devendra_fadnavis.jpg

CM Eknath Shinde And Deputy CM Devendra Fadnavis

मुंबई (Mumbai) में बीएमसी इलेक्शन (BMC Election) से पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया हैं। बुधवार को सह्याद्रि गेस्ट हाउस में राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में मुंबई के सौंदर्यीकरण को काम को मिशन मोड में करने के निर्देश दिया गया हैं। इसी के तहत मुंबई के सौंदर्यीकरण के करीब 187 कामों का लोकार्पण 8 दिसंबर को सीएम और डिप्टी सीएम करेंगे।

इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित कई नेता मौजूद थे। इस मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले चार महीनों में मुंबई के सौंदर्यीकरण के काम में काफी तेजी आई है। सड़कों के कंक्रीटीकरण, कोलीवाडों के सौंदर्यीकरण जैसे निर्णय, 'आपला दवाखाना' जैसे मुंबई की शान बढ़ाने वाले गतिशील निर्णय लिए गए हैं। सीएम शिंदे ने कहा कि जी20 की पहली बैठक मुंबई में होगी। इसके लिए मुंबई का कायाकल्प और ब्रैंडिंग मजबूती से की जानी चाहिए। यह भी पढ़े: मुंबई: 9 महीने में 3,668 लोगों को शिकार बना चुके हैं साइबर क्रिमिनल्स, अश्लील ईमेल के मामले भी बढ़े

बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 5 हजार सफाई स्टाफ की नियुक्ति की जाए, ताकि साफ-सफाई को प्राथमिकता देकर हर हालत में बदलाव हो सके। सीएम शिंदे ने कहा कि महत्वपूर्ण भवनों पर रोशनी की जाए, महत्वपूर्ण सड़कों, चौराहों, स्काइवॉक, फ्लाइओवर का सौंदर्यीकरण किया जाए, यह कार्य मिशन मोड पर किया जाए। महानगरों में शौचालयों के निर्माण में और तेजी लाई जाए।

वहीं, दूसरी तरफ राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई की सड़कों, समुद्र तटों, शौचालयों की लगातार सफाई होनी चाहिए। उसके लिए बीएमसी को मुंबई की स्वच्छता जरूरतों के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की पहचान करनी चाहिए। फडणवीस ने यह भी आदेश दिया कि मुंबई में स्वच्छता को लेकर दुनिया के बेहतरीन कॉन्सेप्ट को लागू किया जाए। इसके साथ ही स्लम एरिया में कम्युनिटी वॉशिंग मशीन की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जाए।

इसके तहत स्लम इलाकों में सार्वजनिक शौचालयों में अब सार्वजनिक वॉशिंग मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे लोग वहां शौच और स्नान के साथ-साथ अपने कपड़े भी धो सकेंगे। इस अवसर पर बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने मुंबई में सड़कों के पुन: सतहीकरण, फुटपाथों, पुलों, सड़कों, वॉल पेंटिंग, यातायात, पार्कों और कोलीवाडों के सौंदर्यीकरण की जानकारी दी।