द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इन छह कुत्तों को करीब 45 से 60 दिन की उम्र में खरीदा था। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया। एक कुत्ता ट्रेनिंग पूरी कर चुका है, जबकि बाकी पांच पुणे के शिवाजीनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं। इनके साथ दो लैब्राडोर कुत्तों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है।