25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट! 26 जुलाई को सेंट्रल और ट्रांस हार्बर लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

Mumbai Local Mega Block News: रविवार 26 जुलाई को सेंट्रल रेलवे मेन लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा। ठाणे-कल्याण के बीच फास्ट लोकल डायवर्ट होंगी, जबकि ट्रांस हार्बर लाइन की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। जानिए पूरा शेड्यूल।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 25, 2026

Mumbai Local Train update

मुंबई लोकल ट्रेन (Photo: IANS/File)

Central Railway Mega Block Update: अगर आप रविवार 26 जुलाई को मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। रेलवे ने ट्रैक और अन्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव कार्यों के लिए मेन लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई फास्ट सेवाओं का मार्ग बदला जाएगा।

मेन लाइन पर कहां और कब रहेगा मेगा ब्लॉक?

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, ठाणे और कल्याण के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 10:40 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा।

इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से सुबह 9:34 बजे से दोपहर 2:45 बजे के बीच चलने वाली डाउन फास्ट और सेमी फास्ट लोकल ट्रेनें ठाणे और कल्याण के बीच डाउन स्लो लाइन से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशनों के अलावा कालवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर भी रुकेंगी। सभी प्रभावित ट्रेनें अपने गंतव्य पर करीब 10 मिनट की देरी से पहुंचेंगी।

वहीं, कल्याण से सुबह 10:28 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक चलने वाली अप फास्ट और सेमी फास्ट सेवाएं अप स्लो लाइन से संचालित होंगी। ये ट्रेनें भी दिवा, मुंब्रा और कालवा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव लेंगी और मुलुंड के पास फिर अपने नियमित मार्ग पर लौटेंगी।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का भी बदलेगा रूट

मेगा ब्लॉक के दौरान सीएसएमटी और दादर से रवाना होने वाली डाउन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे और कल्याण के बीच पांचवीं लाइन से चलाई जाएंगी। जबकि सीएसएमटी और दादर पहुंचने वाली अप मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें कल्याण और ठाणे/विक्रोली के बीच छठी लाइन से संचालित होंगी।

ट्रांस हार्बर लाइन पर कई सेवाएं रहेंगी बंद

ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा।

इस दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल/पनवेल के बीच अप और डाउन दिशा की सभी ट्रांस हार्बर लोकल सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। ठाणे से सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे तक वाशी, नेरुल और पनवेल जाने वाली सभी लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि पनवेल, नेरुल और वाशी से सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे तक ठाणे आने वाली सभी ट्रांस हार्बर सेवाएं भी रद्द रहेंगी।

रेलवे ने कहा है कि यह मेगा ब्लॉक रेलवे ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और होने वाली असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग