11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची छात्र आंदोलन में खुद नहीं जाएंगे अभिजीत दीपके, बोले- ‘देवेंद्र नाथ महतो का चेहरा चमके, हमारा नहीं’

Cockroach Janta Party Abhijit Dipke: अभिजीत दीपके ने कहा कि वह आंदोलन में खुद जाकर अपना चेहरा नहीं चमकाना चाहते। उन्होंने अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो को समर्थन देने और छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

Aug 11, 2026

Cockroach Janta Party Abhijit Dipke

अभिजीत दीपके ने झारखंड जाने पर साफ कर दी बात, फोटो सोर्स- ANI

Abhijit Dipke Ranchi student protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि वह झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने रांची नहीं जाएंगे। जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ एक महीने से अधिक समय तक प्रदर्शन कर चुके दीपके ने पहले टाइफाइड को अपने न जाने की वजह बताया था, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस आंदोलन का मुख्य आकर्षण बनकर स्थानीय नेतृत्व का ध्यान नहीं भटकाना चाहते।

बता दें कि छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि इस आंदोलन का नेतृत्व देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं, जो पिछले 9 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पहले ही रांची पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और आंदोलनकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। दीपके ने साफ किया कि वह खुद झारखंड जाकर ऐसा कोई माहौल नहीं बनाना चाहते, जिससे लोगों का ध्यान आंदोलन के मुख्य नेता देवेंद्र नाथ महतो से हट जाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन का फोकस किसी एक व्यक्ति के चेहरे पर नहीं, बल्कि छात्रों की मांगों और उनके मुद्दों पर होना चाहिए।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संपर्क में हैं दीपके

दीपके ने आगे बताया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर आंदोलन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह खुद भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संपर्क में हैं और उनकी समस्याओं व मांगों को समझने के लिए उनसे लगातार बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम आंदोलनकारियों को हर संभव सहयोग देने के लिए काम कर रही है।

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

वही, झारखंड विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग पर आक्रोश व्यक्त करते हुए CJP प्रमुख ने कहा कि
रांची में छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़ना और लाठियां बरसाना अत्यंत निंदनीय है। जब राजनीतिक पार्टियां प्रदर्शन करती हैं तो पुलिस ऐसी बर्बरता नहीं दिखाती, लेकिन अपने हक और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे युवाओं पर ही यह अत्याचार क्यों? अस्पताल में भर्ती देवेंद्र महतो से मेरी बात हुई है, पुलिसिया कार्रवाई में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सरकारों को छात्रों पर इस तरह की क्रूरता तुरंत बंद करनी चाहिए।