
Lockdown2.0: मुंबई में 5776 COVID-19 केस, अब तक 369 मौत, कोरोना के 522 नए मामले...
मुंबई. राज्य में कोविद-19 का प्रकोप बढ रहा है, जिसके चलते शासन-प्रशासन की चिंताएं भी बढ गई हैं तो वहीं लॉकडाउन बढने के चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। बहरहाल, कोरोना वायरस से सोमवार को जहां राज्य में 522 पॉजिटिव केस पाए गए तो वहीं आज 94 मरीजों को घर भेजा गया, जिन्हें 14 दिनों की हिदायद दी गई। राज्य में अब महामारी वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 8590 हो गई है, जबकि मुंबई में आज वायरस के 369 नए मामले आने के साथ ही देश की आर्थिक राजधानी में 5776 संक्रमित लोग कोविद-19 की महामारी से जूझ रहे हैं। इलाज के दौरान सोमवार को 27 लोगों की मौत हो गई, जिसमें मुंबई के 15 लोग शामिल हैं।
धारावी में मिले 13 नए मामले...
वहीं महाराष्ट्र में महामारी से मरने वालों की संख्या 369 हो गई है, जबकि राहत की बात है कि अब तक 1282 लोग अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं मुंबई की चिंता दिनों दिन बढती जा रही है। यहां पर महामारी से संक्रमित मरीजों को आंकडा पांच हजार के पार जा पहुंचा है। वहीं धारावी में आज 13 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके चलते अब यहां संक्रमितों की संख्या 288 हो गई है तो वहीं अब तक वायरस के संक्रमण से 14 लोगों की मौत हुई है।
पुणे में प्रशासन चिंतित...
पुणे के ससून अस्पताल में कोरोनावायरस आर के दौरान 3 मरीजों की मौत हो गई, जिसमें 2 महिलाओं समेत एक पुरुष का समावेश है। वहीं पुणे में वायरस से मरने वालों की संख्या 84 तक जा पहुंची है, साथ ही रविवार को देर रात मिले 55 नए पॉजिटिव केस के चलते पुणे में अब संक्रमितों की संख्या 1319 तक जा पहुंची है। वहीं पिछले कई दिनों से शहर भर में 70 से 100 मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों समेत प्रशासन में चिंता का माहौल है।
हिंगोली में 10 जवान संक्रमित...
वहीं हिंगोली से एक चौंका देने वाली खबर यह है कि मालेगाव में बंदोबस्त में लगे एसआरपीएफ के जवानों में भी दिन पर दिन भारत का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वहीं एसआरपीएफ के 4 जवानों में वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया है, जबकि हिंगोली जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 11 तक जा पहुंची है, जिसमें 10 जवान कोरोना पॉजिटिव हैं।
पीपीई किट के दोबारा प्रयोग पर सात सदस्यीय समिति गठित...
कोरोना वायरस का संक्रमण जहां दिनों दिन बढ़ रहा है, वहीं पीपीई किट की उपलब्धता में भी कमी आ रही है। इसके चलते सरकार पीपीई किट को एक बार फिर से उपयोग में लाने को लेकर विचार कर रही है। वहीं एम्स की ओर से किस मामले में विश्लेषण कर जांच की जा रही है, जबकि राज्य सरकार ने भी पीपीई किट के दोबारा प्रयोग को लेकर एक सात सदस्यों की समिति गठित की है।
90 वर्षीय बुजुर्ग व 3 वर्षीय मासूम ने कोरोना को हराया...
वहीं राहत की बात है कि 90 वर्ष की महिला ने कोरोना वायरस को मात दी है तो वहीं 3 वर्षीय बच्ची ने भी कोरोना को हरा दिया है। बच्ची में 14 अप्रैल को वायरस के लक्षण पाए गए थे, तभी से उसका उपचार चल रहा है तो वहीं अत्यधिक प्रसार वाले इलाके से आने वाली 90 वर्षीय महिला भी ठीक हो गई हैं, जिससे स्थानीय वासियों में थोडी राहत है।
मुंबई में कम हुए 231 कंटेनमेंट जोन...
मुंबई में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जबकि दूसरी तरफ राहत की बात यह है कि घोषित किए गए कंटेंटमेंट जोन की संख्या भी घट रही है। मुंबई में कंटेनमेंट जोन की संख्या जहां 1026 तक जा पहुंची थी, वहीं 14 दिनों तक विभिन्न इलाकों में एक भी मरीज न मिलने के चलते 231 कंटेंटमेंट जोन को लिस्ट से हटा दिया गया है।
10 डॉक्टरों समेत 43 लोग क्वॉरेंटाइन...
वहीं सोलापुर में एक गर्भवती महिला में प्रसूति के दौरान कोरोना वायरस के लक्षण पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उस महिला के संपर्क में आए 10 डॉक्टरों समेत 43 लोगों को हाई रिस्क के चलते सबसे पहले क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। वहीं संबंधित अस्पताल में सैनिटाइजेशन किया गया, जबकि एहतियातन अस्पताल सील कर दिया गया है। अब सोलापुर में कोरोना वायरस की संख्या 61 तक जा पहुंची है, वहीं यहां पर 5 लोगों की मौत हुई है।
Updated on:
28 Apr 2020 12:03 pm
Published on:
27 Apr 2020 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
