2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Infosys की इंजीनियर वंदना को ऋषभ ने मारी 5 गोलियां, ऐसे हुआ 10 साल के प्यार का ‘खौफनाक अंत’

Infosys Engineer Murder: पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वंदना द्विवेदी की हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 30, 2024

vandana_dwivedi_rishabh_nigam.jpg

वंदना द्विवेदी और आरोपी ऋषभ निगम

Vandana Dwivedi Case: पुणे शहर के करीब एक ओयो होटल (Pune Oyo Hotel) में इंफोसिस (Infosys) में काम करने वाली 26 वर्षीय आईटी इंजीनियर वंदना द्विवेदी (Vandana Dwivedi) का लहूलुहान शव मिला था। मुंबई पुलिस ने वंदना की हत्या के आरोप में उसके कथित बॉयफ्रेंड ऋषभ निगम (Rishabh Nigam) को गिरफ्तार किया है।

पिंपरी-चिंचवड के हिंजवडी इलाके में रविवार को ओयो होटल के कमरे में हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े किए है। अब तक की जांच में पता चला है कि इस प्रेम कहानी के खौफनाक अंत की वजह ‘शक’ था। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आये ऋषभ ने शनिवार रात में वंदना को कई गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद वह बड़े आराम से होटल से मुंबई के लिए रवाना हो गया। यह भी पढ़े-पुणे में IT इंजीनियर युवती की गोली मारकर हत्या, ओयो होटल में मिला शव, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार


जांच में हुए बड़े खुलासे

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पिछले दस साल से प्रेम संबंध था। दोनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। ऋषभ लखनऊ में था और वंदना बतौर आईटी इंजीनियर पुणे में इंफोसिस में काम करती थी। इस बीच दोनों के रिश्ते में ‘शक के भूत’ की एंट्री हुई और सब कुछ खत्म हो गया।

वंदना पुणे में नौकरी करती थी। जबकि ऋषभ लखनऊ में काम करता था। दोनों का घर लखनऊ में एक ही इलाके में है। इसलिए दोनों कई वर्षों से एक दूसरे को जानते है और रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ समय से इस लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में शक हावी हो गया। 25 जनवरी को ऋषभ वंदना से मिलने पुणे आया। उसने लक्ष्मी चौक स्थित ओयो होटल में किराये पर कमरा लिया। दोनों दो दिन से वहीं ठहरे थे। कहा जा रहा है कि रविवार उनके बीच तीखी बहस हो गई। इतने में ऋषभ ने वंदना को पांच गोलियां मार दीं। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

ऋषभ लखनऊ में ब्रोकर का काम करता है। वह रियल एस्टेट कारोबार में दबदबा बनाना चाहता था। इसके लिए उसने 2015 में अपने एक दोस्त से पिस्तौल ली थी।

ताबड़तोड़ फायरिंग, नहीं लगी किसी को भनक

ऋषभ ने वंदना को पांच गोलियां मारीं। फिर वह चुपचाप होटल से निकल गया। ऋषभ कमरे से जाते हुए सीसीटीवी में भी कैद हो गया। ऋषभ और वंदना में विवाद क्यों हुआ? बंदूक कहां से आई? आखिर दोनों के बीच उस रात क्या हुआ? पुलिस इसकी जांच कर रही है। लेकिन पांच गोलियां चलने के बाद भी होटल में कोई आवाज क्यों नहीं हुई? किसी को गोलीबारी की भनक कैसे नहीं लगी? इसे लेकर हैरानी जताई जा रही है।

मुंबई पुलिस ने दबोचा

वंदना को मौत के घाट उतारने के बाद ऋषभ मौके से भाग जाता है। उधर, हत्या की जानकारी मिलने के बाद हिंजवडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजती है। इधर ऋषभ तुरंत पुणे छोड़कर मुंबई भाग जाता है। पुणे पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को ऋषभ के बारे में जानकारी दी। चेकिंग के दौरान मुंबई पुलिस ने ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया और हिंजवडी पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ऋषभ निगम ने अपराध कबूल कर लिया है। वंदना द्विवेदी के परिजन भी आ गए है। मामले की आगे की जांच जारी है।