11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha News: इंदिरा के ज़माने में कांग्रेस क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे चुनाव जीतती थी?

क्या इंदिरा गांधी(Indira Gandhi) के जमाने में अंडरवर्ल्ड (Underworld) के सहारे कांग्रेस(Congress) चुनाव जीता(Wining) करती थी? कांग्रेसियों के साथ क्या अंडरवर्ल्ड के रिश्ते( OLD Relation) पुराने हैं ? ऐसे कई सवाल उपस्थित कर फडणवीस( Devendra Fadnvis) ने इस आग में घी(GHEE) डाल दिया है। हालांकि संजय राउत( Sanjay Raut) सफाई दे चुके है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के नेता मांग कर रहे हैं कि राउत अपना बयान वापस लें। राउत के बयान पर कांग्रेसियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। कइयों ने तो संजय राउत को जुबान संभाल

less than 1 minute read
Google source verification
Maha News: इंदिरा के ज़माने में कांग्रेस क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे चुनाव जीतती थी?

Maha News: इंदिरा के ज़माने में कांग्रेस क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे चुनाव जीतती थी?

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत के इंदिरा गांधी की अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मुलाकात को लेकर दिए बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सवाल खड़ा किया है क्या इंदिरा गांधी के जमाने में अंडरवर्ल्ड के सहारे कांग्रेस चुनाव जीता करती थी। कांग्रेसियों के साथ क्या अंडरवर्ल्ड के रिश्ते पुराने हैं ? ऐसे कई सवाल उपस्थित कर फडणवीस ने इस आग में घी डाल दिया है।


इस मामले में हालांकि संजय राउत सफाई दे चुके है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के नेता मांग कर रहे हैं कि राउत अपना बयान वापस लें। राउत के बयान पर कांग्रेसियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। कइयों ने तो संजय राउत को जुबान संभालकर बोलने का सुझाव दिया है।


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा में विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने राउत के बयान पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि राउत के बयान से ऐसा लगता है जैसे अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस पुराने साथी है , क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे कांग्रेस चुनाव जीतती थी? क्या कांग्रेस को अंडरवर्ल्ड से फंडिंग होती थी?फडणवीस ने कहा है कि इंदिराजी पर इतने गंभीर आरोप लगे है तो कांग्रेस मौन क्यों है। कांग्रेस को इन सब सवालों के जवाब देना चाहिए।