6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: बुलढाणा में दर्दनाक हादसा, गेहूं साफ करने वाली मशीन में रुमाल फंसने से महिला की मौत

Maharashtra Thresher Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा के किसान तुलसीराम शेवाले और उनकी 35 वर्षीय पत्नी शांताबाई और उनका बेटा अपने खेत में गेहूं साफ करने वाली फिल्टर मशीन पर काम कर रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 29, 2023

maharashtra_thresher_accident.jpg

बुलढाणा में महिला की दर्दनाक मौत

Maharashtra Buldana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक भयानक हादसा हुआ है। जहां किसानों के काम को आसान बनाने वाली आधुनिक मशीन ने एक महिला की जान ले ली। हालांकि, इस हादसे से एक बार फिर साबित हो गया है कि, जरा सी लापरवाही जान से पर भारी पड़ सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा में एक किसान महिला की छोटी सी चूक घातक साबित हुई। बताया जा रहा है कि गेहूं साफ करने वाली फिल्टर मशीन में गले में लिपटा रूमाल फंस जाने से विवाहित महिला की मौत हो गई। यह भी पढ़े-दर्दनाक हादसाः परिजनों के सामने ही थ्रेसर में हो गए विवाहिता के कई टुकड़े

बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा के किसान तुलसीराम शेवाले और उनकी 35 वर्षीय पत्नी शांताबाई और उनका बेटा अपने खेत में गेहूं साफ करने वाली फिल्टर मशीन पर काम कर रहे थे। इस बीच, शांताबाई शेवाले का गले में लिपटा रुमाल अचानक मशीन में फंस गया। जिस वजह से रूमाल से महिला का गला इतना तेजी से दबा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन जब तक फिल्टर मशीन बंद करते, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। उधर, इस घटना पर सिंदखेडराजा शहर के लोग हैरानी जता रहे है। शांताबाई शेवाले के परिवार में उनके पति और दो बच्चे हैं। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है।