
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र (Maharashtra News) के चंद्रपुर (Chandrapur Crime News) जिले से चौंका देने वाली खबर है। जहां बीते एक साल में 241 नाबालिग बच्चों का अपहरण हुआ है। इसमें 202 लड़कियां और 39 लड़के शामिल हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि पुलिस इनमें से 211 बच्चों का पता लगाने में कामयाब रही, लेकिन आज तक 26 लड़कियों और दो लड़कों का कुछ पता नहीं चल पाया हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर जिले में आए दिन गुमशुदगी और अपहरण जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। लापता होने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले से पिछले एक साल में अचानक 1 हजार 617 नागरिक लापता हो गए। इस संबंध में जिले के विभिन्न थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़े-ठाणे में दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे गिरा स्कूटर, दो युवकों की मौके पर ही मौत
जबकि वर्षभर में 620 पुरुष और 997 महिलाएं लापता हो गई हैं। लापता व्यक्तियों में से 1 हजार 306 नागरिकों को खोजने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 491 पुरुषों और 815 महिलाओं को ढूंढ निकाला है। आज भी चंद्रपुर पुलिस के सामने 311 नागरिकों को ढूंढ़ने की चुनौती है।
हालांकि सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के गायब होने की वजह क्या है? गुस्से में घर छोड़ना, माता-पिता से नाराज होना, घर के झगड़े के कारण, बदनामी या मारपीट के डर से घर छोड़ना, प्रेम प्रसंग जैसे कई कारण पुलिस जांच में सामने आए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, एक साल में दो सौ से अधिक नाबालिग लड़कियों का अपहरण हुआ है। नाबालिग बच्चों के अपहरण के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा 25 लड़कियों का पता लगा लिया गया है। बता दें कि सख्त कानून के बावजूद महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।
पिछले एक साल में जिले के विभिन्न थानों में गुमशुदगी व अपहरण की कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस अधिकांश नागरिकों को खोजने में सफल रही है। चंद्रपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाकी लापता नागरिकों और बच्चों की तलाश की जा रही है।
Published on:
24 Jan 2023 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
