15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोंबिवली लोकल हादसा: नाबालिग की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 3 महीने की गर्भवती थी मृतका, प्रेमी गिरफ्तार

Mumbai Local Train: डोंबिवली में लोकल ट्रेन की चपेट में आई नाबालिग लड़की की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में लड़की के तीन महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 15, 2026

Dombivli Railway Police

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)

Dombivli Crime News: महाराष्ट्र के डोंबिवली शहर में कुछ दिन पहले लोकल ट्रेन की चपेट में आने से हुई नाबालिग लड़की की मौत के मामले में रेलवे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआत में इस घटना को हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि यह खुदकुशी का मामला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मृतका करीब तीन महीने की गर्भवती थी। मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले रेल हादसा माना गया, मोबाइल ने खोला राज

डोंबिवली रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की का शव मिला था। शुरुआती जानकारी के आधार पर रेलवे पुलिस ने इसे ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना मानते हुए मामला दर्ज किया था।

हालांकि, परिवार के सदस्यों के बयान और लड़की के मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल में मौजूद चैट और सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के बारे में अहम जानकारी मिली।

इससे पता चला कि लड़की की एक युवक से नजदीकी थी। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और बाद में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे। नाबालिग की मौत के कारणों की जांच कर रहे अधिकारियों के लिए यह एंगल बेहद अहम साबित हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली बात

मामले की जांच के दौरान पोस्टमार्टम भी आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि नाबालिग लड़की करीब तीन महीने की गर्भवती थी। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया।

मोबाइल चैट और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने मृतका के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। इसके बाद रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में प्रेमी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नाबालिग लड़की की मौत की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और इस घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था। मोबाइल चैट, सोशल मीडिया बातचीत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जांच में महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग