29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: करोड़ों की एफडी, दो रिवॉल्वर जानें शिवसेना सांसद संजय राउत के पास कितनी है संपत्ति, ED ने कितनी की जब्त

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज सुबह मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पर पहुंची है। ऐसे में राउत से पूछताछ जारी है। साथ ही शिवसेना नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। शिवसेना सांसद संजय राउत के नाम बैंक में करोड़ो रुपए की एफडी हैं। खुद के नाम और पत्नी के नाम पर फ्लैट हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 31 Jul 2022, 8:27 PM IST

shivsena_mp_sanjay_raut.jpg

Shivsena MP Sanjay Raut

गोरेगांव की पात्रा चॉल के पुनर्विकास से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत को रविवार को हिरासत में ले लिया। ईडी की टीम आज सुबह सात बजे राउत के भांडुप स्थित मैत्री बंगले पर पहुंची। अधिकारियों ने पहले घर की तलाशी ली। राउत से नौ घंटे पूछताछ की गई। हिरासत में लिए जाने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत जब ईडी कार्यालय में पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से कहा कि ये लोग मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं और मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं। ईडी की इस कार्रवाई के बाद संजय राउत की संपत्ति एक बार फिर चर्चा में है।

शिवसेना सांसद संजय राउत के नाम बैंक में करोड़ो रुपए की फिक्स डिपॉजिट्स (एफडी) जमा हैं। पत्नी और खुद के नाम पर फ्लैट हैं। इसके अलावा अलिबाग में जमीन भी ली गई है। राज्यसभा में नामांकन दाखिल करते हुए संजय राउत ने संपत्तियों का ब्योरा दिया था। ऐसे में संजय राउत की प्रॉपर्टी कितनी है और ईडी ने उनकी कितनी संपत्तियां जब्त की हैं, एक नजर डालते है। यह भी पढ़ें: Mumbai: मुंबई के एक अस्पताल में बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए संगीत की धुनों का सहारा ले रहे हैं मरीज

ये रही संजय राउत की संपत्ति: बता दें कि राज्यसभा की उम्मीदवारी की अर्जी भरते समय शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया था कि उनके पास 1 लाख 55 हजार 772 रुपए कैश और बैंक में 1 करोड़ 93 लाख 55 हजार 809 रुपए पड़े हैं। इनके अलावा बैंक में 3 करोड़ 38 लाख की एफडी होने का दावा किया था। साथ ही साल 2004 में संजय राउत ने अपने नाम एक गाड़ी खरीदी थी। पत्नी वर्षा राउत के पास 729.30 ग्राम सोने के गहने होने की बात भी संजय राउत ने कहा था। इन गहनों की कीमत 39 लाख 59 हजार 500 रुपए बताया था। इसके अलावा 1 लाख 30 हजार रुपए मूल्य के 1820 ग्राम चांदी के गहने होने का दावा किया था।

प्रॉपर्टी के अलावा शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपनी कमाई का पूरा हिसाब दिया था। साल 2020-2021 में संजय राउत ने 27 लाख 99 हजार 169 रुपए कमाए। उनकी पत्नी वर्षा राउत की कमाई उन्होंने 21 लाख 58 हजार 790 रुपए बताई थी। शिवसेना सांसद संजय राउत के नाम पर अलिबाग में जमीन है, तो पालघर में उनकी पत्नी के नाम पर जमीन है। इसके अलावा संजय राउत के नाम पर रायगढ़ में नॉन एग्रिकल्चर जमीन भी है। इन जमीनों की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। संजय राउत और उनकी पत्नी के नाम पर दादर में एक-एक फ्लैट है। वहीं, भांडुप और आरे मिल्क कॉलोनी में भी संजय राउत के नाम फ्लैट है।

ईडी ने इतना संपत्ति किया जब्त: बता दें कि ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर अब तक की गई कार्रवाई के तहत अलिबाग की जमीन और दादर का फ्लैट जब्त किया है। ईडी द्वारा कुछ दिनों पहले की गई कार्रवाई में कुल 11 करोड़ 15 लाख 56 हजार 573 रुपए की संपत्ति जब्त की थी। अलिबाग में 8 प्लॉट भी जब्त हो चुका हैं। आज भी ईडी ने संजय राउत के घर से 11 लाख 50 हजार का कैश बरामद किया गया है। ईडी टीम अपने साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स भी ले गई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग