नागपुर संभाग की स्नातक सीट पर दोबारा जीतने के बाद वंजारी ने कहा कि छह साल पहले जब वे पहली बार चुने गए थे, तब इस क्षेत्र में कई काम अधूरे थे। उन्होंने स्नातकों की समस्याओं को समझने और उन्हें दूर करने पर ध्यान दिया। इसके लिए युवाओं, छात्रों और शिक्षाविदों से लगातार संपर्क बनाए रखा और अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए उनकी बातें सुनीं।