
पुणे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बुजुर्ग महिला के खिलाफ FIR दर्ज
Thane Crime News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शहर ठाणे (Thane News) में एक ही दिन में हुई दो फायरिंग की घटनाओं ने तहलका मचा दिया है। लेकिन ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने भी बारह घंटे के भीतर दोनों घटनाओं में अपराधियों को पकड़ लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले गुनाहगार एक ही हैं।
ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक मोराले ने प्रेस कांफ्रेंस कर ठाणे पुलिस के एक्शन की जानकारी दी। ठाणे के नौपाड़ा और येऊर इलाके में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग हुई. इस फायरिंग में कुख्यात गैंगस्टर गणेश जाधव (Ganesh Jadhav) की मौत हो गई है। ठाणे पुलिस ने इस गोलीबारी के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विपिन मिश्रा, सौरभ शिंदे, सूरज मेहरा हैं. जांच में पता चला है कि आरोपियों ने आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को नहीं मिली राहत, सीबीआई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे नौपाड़ा के घंटाली इलाके में एक रिक्शे से तीन लोग आए और यहां एक निर्माण व्यवसायी बाबा माने की कार में तोड़फोड़ की। इस बीच स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया लेकिन बाद में तीनों मौके से चले गए। तीनों फिर थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके में एक दुकान पर काम करने वाले अश्विन गमरे को गोली मार दी। तीनों आरोपित फायरिंग कर फरार हो गए।
इस वारदात के करीब चार घंटे बाद संजय गांधी नेशनल पार्क के येऊर वन क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर गणेश जाधव उर्फ काला गण्या को सिर और गले में गोली मार दी गई है। जाधव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं से ठाणे शहर में खलबली मच गई।
इस बीच, ठाणे क्राइम ब्रांच और नौपाड़ा पुलिस द्वारा आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई। जांच में पता चला कि गोलीबारी में विपिन मिश्रा और सौरभ शिंदे का हाथ है। उसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को मुलुंड से हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया। नौपाड़ा पुलिस ने सूरज को भी दबोच लिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घंटाली में कार का शीशा तोड़कर आरोपी बदलापुर चले गए। वहां से वे फिर घंटाली गए। वहां फायरिंग करने के बाद वे फिर गणेश जाधव पर हमला करने येऊर गए। गणेश जाधव के खिलाफ कुल 26 मामले दर्ज हैं। इसमें मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं। विपिन के खिलाफ चोरी जैसे केस दर्ज हैं। दोनों की जेल में पहचान हुई थी।
Published on:
22 Oct 2022 11:58 am
